मित्रो साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म का नाम आज कल सब के जुबान पर है। वो एक ऐसे एक्टर है जिस को बॉलीवुड वाले भी जानते है और बॉलीवुड फैंस भी उसकी फिल्मे देखते है। उनकी लास्ट 2 फिल्मे अच्छी कमाई नहीं कर सकी थी इस वजह से कुछ हटर्स महेश बाबू को बहुत ट्रोल कर रहे थे लेकिन अपनी फिल्म "भारत अने नेनू" से सब का मुँह बंद कर दिया है।
Image From www.tollywood.net
ये फिल्म केवल भारत में ही नहीं विदेशो में भी अच्छी कमाई कर रही है आपको पता है इस फिल्म ने अमेरिका में सब से अच्छी कमाई की है और इसी के साथ ये फिल्म अमेरिका में टॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। मतलब की चौथी सब से ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गयी है। ये फिल्म इस साल की सब से कम समय में 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी बन गयी। फिल्म को मिले अच्छा रिस्पांस देख कर महेश बाबू भी काफी खुश है।
बस मैं ही खुश नहीं हूँ और मेरी न खुश होने की वजह ये है की फिल्म हिंदी में रिलीज़ नहीं हुई। महेश बाबू और अल्लू अर्जुन के नार्थ इंडिया में भी काफी फैंस है जो उनकी फिल्म थिएटर में देखना चाहते है उनमे से एक मैं हूँ लेकिन उनकी फिल्मे हिंदी में रिलीज़ नहीं होती इस वजह से मैं देख नहीं पाता हूँ।
मित्रो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही दुनिया भर में 161 करोड़ रूपये कमाए है। और अमेरिका वालो को तो ये फिल्म बहुत पसंद आयी है वहा मस्त कमा रही है ये फिल्म। सिर्फ अमेरिका में ही नहीं फिल्म बाकी के देशो में भी अच्छी कमाई कर रही है। अमेरिका, मलेशिया, सिंगापुर, यूरोप हर जगह ये फिल्म अच्छा कमा रही है और एक सप्ताह में 31 करोड़ रूपये कमा चुकी है। ये देखिये तरन आदर्श की ट्वीट उन्होंने खुद ट्वीट कर के ये जानकारी दी है।
Image From Taran Adarsh Twitter