सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों माल्टा (Malta) में 'भारत (Bharat)' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, और वे वहां से लगातार तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. दिलचस्प यह है कि सलमान खान के साथ शूटिंग पर उनकी पूरी फैमिली मौजूद है. सलमान खान ने अपनी मम्मी के साथ कई फोटो और वीडियो माल्टा से डाले हैं जबकि अब कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी माल्टा से तस्वीर डाली है. कैटरीना कैफ की सलमान खान की मम्मी को गले लगाने वाली फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, और सोशल मीडिया पर सलमान और कैटरीना की दोस्ती को लेकर फिर से बातें हो रही हैं. यही नहीं, सोशल मीडिया पर तो दोनों को लेकर Memes भी चलने लगे हैं, और इस तस्वीर में सलमान खान तक को फोटो शॉप करके खड़ा कर दिया गया है.
कैटरीना कैफ हमेशा सलमान खान के साथ अपनी दोस्ती निभाती आई हैं और दोनों की जोड़ी भी सुपरहिट है. सलमान और कैटरीना की लेटेस्ट फिल्म 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है. इसके बाद सलमान खान की 'भारत' की घोषणा हुई थी.
पहले इसमें प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था. लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने किन्हीं वजहों से फिल्म को करने से मना कर दिया और इसके बाद भाईजान और फिल्म के मेकर्स ने कैटरीना कैफ का रुख किया. हमेशा की तरह कैटरीना कैफ ने एक झटके में 'भारत' के लिए हां कर दी.
कैटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान के साथ माल्टा में शूटिंग कर रही हैं. कुछ दिन पहले सलमान खान और कैटरीना कैफ का 'भारत' फिल्म का एक स्टिल भी वायरल हुआ था और दोनों के फैन्स ने इसे काफी पसंद भी किया था. फैन्स ने कमेंट किया था 'आप दोनों शादी कर लो प्लीज'.