Let's talk a little about the Manali-Leh Highway today. Starting from Manali district of Himachal Pradesh to Leh city of Ladakh, the length of this magical highway is about 460 km.
Elements that make this highway special include 5 mountain passes, and limited facilities. The lowest point of this highway is 1950 meters and the highest point is 5319 meters, which is the Tangalang La, which is the highest pass of this highway. This is the rough description of this highway, now let's talk about my experience with this highway.
2014 was the first year I saw this amazing road. It was the first time and I went there by bicycle for the first time. This trip was a very adventurous and tiring one. After that I sang on this highway 2 times every year, sometimes even 4 times. I was so fascinated by the trans Himalayan land that I did some treks here and also summited two mountain peaks of this region.
The photo is of Gata Loops, which is located between Baralacha La and Naki La. This is a 21 hair line pin band road which is very exciting and challenging for all. The average height of this highway is 4400 meters.
Ever since the connectivity here has been good, since then this highway has become a favorite of cyclists, trekkers, motor bikers, car rallies.
I am going to go on this highway again next month. I will come back and share my experience. Have you been on this highway too?
Original Hindi text:
चलो आज मनाली-लेह हाईवे के बारे में थोड़ी बात करते हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली डिस्ट्रिक्ट से शुरू होकर लदाख के लेह शहर तक फैले इस जादुई हाईवे की लंबाई लगभग 460 किमी है। इस हाईवे को खास बनाने वाले एलिमेंट्स में 5 माउंटेन पास, और लिमिटेड सुविधाएं शामिल हैं। इस हाईवे का लोवेस्ट पॉइंट 1950 मीटर है और हाईएस्ट पॉइंट 5319 मीटर है, जोकि टँगलनग ला पास है जोकि इस हाईवे का सबसे ऊंचा पास है। यह तो हुई मोटी-मोटी जानकारी इस हाईवे की, चलो अब बात करते हैं मेरे अनुभव की इस हाईवे के साथ।
2014 पहला साल था जब मैंने इस अमेजिंग रोड़ को देखा। यह पहली बार था और मैं पहली ही बार साईकल से गया वहाँ। यह ट्रिप एक बहुत ही एडवेंचरस और थकाने वाला था। इसके बाद मैं हर साल 2 बार इस हाईवे पर गाया, कभी-कभी 4 बार भी। ट्रांस हिमालयन धरती का भूत मुझपे कुछ इस कदर चढ़ा कि मैंने यहाँ कुछ ट्रेक किये और इस रीजन की 2 माउंटेन चोटियों को भी समिट किया।
फोटो गाटा लूप्स की है, जोकि बारालाचा ला और नकी ला के बीच स्थित है। यह एक 21 हेयर लाइन पिन बैंड रोड़ है जोकि सभी के लिए बहुत ही रोमांचक और चैलेंजिंग हैं। इस हाईवे की एवरेज ऊंचाई 4400 मीटर है।
जबसे यहाँ की कनेक्टिविटी अच्छी हुई है तबसे साइकिलिस्ट, ट्रेककर, मोटर बाइकर, कार रैली का यह हाईवे फेवरेट बन गया है।
मैं अगले महीने फिर से इस हाईवे पे जाने वाला हूँ। वापस आकर मैं अपना अनुभव साझा करूँगा। क्या आप भी गए हैं इस हाईवे पर।
Disclaimer : I have used google translator to translate the Hindi to English.