हर दिन खास होता है, अमूल्य रत्नों से भरा है। बात इतनी सी है कोई देख पाता है तो कोई आंख बंद किये निकल जाता रत्नों के सामने से।
पिछले कुछ दिनों से मैं पहाड़ों में रह रहा हूँ। यह जगह हिंदुस्तान के वेस्ट बंगाल में एक छोटी सी दुनिया है जिसे रिम्बिक के नाम से जाना जाता है।
यहां मैं आने दोस्तों के साथ हूँ, हम लोग हर रोज़ कहीं न कहीं पहाड़ पर घूमने जाते हैं जहां हम जंगल, नदी, झरने, फूल, तितली और खूबसूरत लोगों से मिलते और उनके बारे में जानते। पहाड़ों में रहकर ही एहसास होता है आने जीवित होने का। यहां रहकर इंसानियत में विश्वास मजबूत हो रहा है।
वैसे तो हम लोग एक ट्रेल रन को शूट करने आये हैं लेकिन उसके साथ साथ हम घूम भी खूब रहे हैं। यहां की नई नई डिश भी खा रहे। अब मैं सोच रहा हूँ किसी दिन फ्री होकर पूरा एक ब्लॉग लिखूं इस यात्रा का।
तब तक खुश रहिये और ज़िंदगी को जीते रहिये।
Disclaimer : I have used google translation to translate the Hindi text.
Every day is special, full of priceless gems. The matter is as simple as this, while someone can see, someone closes his eyes and walks out in front of the gems.
For the last few days I have been living in the mountains. This place is a small world in West Bengal, India known as Rimbick.
Here I am with my friends, we go for a walk on the mountain every day, where we meet and know about forests, rivers, waterfalls, flowers, butterflies and beautiful people. It is only by living in the mountains that one feels alive. By staying here, faith in humanity is getting stronger.
Although we have come to shoot a trail run, but along with that we are also roaming a lot. They are also eating the new dishes here. Now I am thinking that someday I will be free and write a complete blog about this journey.
Till then be happy and keep living life.