आज मंगलवार, यहां शहर में व्यापारियों की छुट्टी होती है, मार्किट बन्द रहती है। लोग परिवार के साथ एन्जॉय करते हैं, कई सुबह ही कार निकालकर बीवी बच्चों के साथ घूमने निकल जाते हैं। आस पास देहरादून, हरिद्वार,पौंटासाहिब, मसूरी, शाकम्बरी देवी सिद्धपीठ तथा और भी कई घूमने फिरने की जगह हैं। हमारा शहर प्रदूषण मुक्त है और पहाड़ों के नजदीक होने के कारण सर्दियों में बहुत ठंड और गर्मियों में अच्छी गर्मी भी पड़ती है। मुझे अपने शहर से प्यार है और यहाँ रहना पसंद है। ncr की भीड़ भाड़ और प्रदूषण मुझे पसंद नही आता।