RAJBHAWAN RANCHI II राजभवन रांची II RAJ BHAWAN GARDEN RANCHI
राजभवन का द्वार प्रत्येक वर्ष फरवरी के महीने में आम लोगों के लिए खोला जाता है।
क्या है राजभवन में खास :::
52 एकड़ में फैले राजभवन उद्यान के 11 गार्डेन में विभिन्न प्रजातियों के फूल-पौधे देखने का मौका लोगों को मिलेगा।
9 फाउंटेन है, जहां हिंदी गाने की धुन पर पानी का फव्वारा अठखेलियां करेगी।
200 से अधिक प्रजाति के गुलाब, गुलदाउदी, डलिया सहित अन्य प्रजाति के पौधा देखने का मौका मिलेगा।
उद्यान में विदेशी फूल भी लगाए गए हैं, वंडर्स पैराडाइज और डॉग फ्लावर भी लगाया गया है। इसकी खूबसूरती भी देखते बनेगी।
मसाला और औषधीय पौधा देखने का अवसर भी लोगों को मिलेगा। रूद्राक्ष, कल्पतरू, यलो बैंबू, अशोक के पेड़, लौंग, इलायची, चंदन, सिंदूर, दालचीनी, तेजपत्ता, सिंदुबार, अश्वगंधा और हिंग का पौधा भी दिखेगा।