नमस्कार दोस्तों, आप लोगो ने सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली देखि है की नहीं ? अगर नहीं देखि है तो फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब से देख लेना। बाकी फिल्म की पूरी कहानी आप को समझ में आ जायेगी। इस फिल्म में सोनम कपूर एक फ्रॉड दुल्हन का किरदार निभाती है। जो अलग अलग लड़को से शादी कर के उनको लूट के घर से फरार हो जाती है। फिल्म बहुत कॉमेडी वाली है लेकिन क्या आप को मालूम है ये फिल्म की कहानी ओरिजिनल है ऐसा सच में इंडिया में हो चूका है।
ऐसा गैंग सच में है और कहानी सही है।
सब से पहले ये गैंग कही दूसरी जगह जा के बस्ते है फिर वहा दोस्ती और मेल मिलाप करते है। लड़किया भी इनके पास अच्छी रहती है ताकि बढ़िया लड़का मिल जाए पैसा वाला। अच्छा तो ये लोग पहले मेल मिलाप करते है देखते है किधर अच्छा लड़का मिलेगा फिर लड़के का गोत्र वगेरा सब देखते है और वैसा ही गोत्र बनवाते है ताकि शादी में कोई दिक्कत न आये। वैसे गोत्र वगेरा क्या होता है मुझे नहीं मालूम मुस्लिमो में ऐसा कुछ नहीं होता है।
फिर शादी के 1-2 बाद दुल्हन सब लूट के फरार।
शादी तो कर लेते थे और शादी के बदले उल्टा पैसे भी लेते थे फिर शादी के जैसे ही 1-2 होता लड़की सब को नशीली दवा पीला कर सब पैसे गहने लूट कर फरार हो जाते है। उसके सारे साथी उस जगह से फरार कोई नया बकरा की तलाश में लग जाते।
बताओ बेचारे लोग खुसी के लिए शादी करते है और ये गैंग उनकी खुसियो पर पानी फेर देता है। सब कुछ लूट कर फरार हो जाते है। वैसे अच्छा तरीका निकला है इन लोगो ने। इस में ना तो कोई खून खराबा होता है न किसी को मारना पड़ता है बस शादी करो और फिर अच्छा समय देख कर खाने में कुछ मिला दो सब बेहोश और फिर सब कुछ लूट कर ले जाओ।
पकड़ी गयी ये दुल्हन।
आप को पता है इस दुल्हन को पुलिस ने पकड़ लिया है। ये दुलहाल गुजरात में पकड़ी गयी है इस का नाम सायद दिव्या बताया था लेकिन मुझे ठीक से याद नहीं है। आप को पता है कैसे पकड़ी गयी ये लूटेरी दुल्हन। इस लूटेरी दुल्हन ने अपना जगह बदल दिया और अपना सिम भी बदल दिया लेकिन अपना मोबाइल नहीं बदल पायी। उसने अपना मोबाइल नहीं बदला इस वजह से वो पकड़ी गयी अब पुलिस उस से पूछ ताछ कर रही है।
पता नहीं इस लूटेरी दुल्हन ने कितनो को चुना लगाया और इस की गैंग में कितने लोग है। पुलिस सब का पता लगा रही है। दोस्तों आप लोग ऐसी लूटेरी दुल्हन से बच के रहना और ऑनलाइन शादी वगेरा से भी बच के रहना अगर करते भी हो तो सब कुछ अच्छे से पता कर लेना।