आपने तो सुना ही होगा रविचंद्रन अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान बनाया गया है। पिछले साल रविचंद्रन अश्विन पुणे की तरफ से थे लेकिन इंजुरी की वजह से वो एक भी मैच खेल नहीं पाए थे। पिछले साल पंजाब बहुत पीछे था लेकिन इस साल इसमें अच्छे खिलाड़ी आये है तो मुझे लगता है इस साल ये पीछे नहीं होने वाला ये भी दूसरी टीमों को पूरी टक्कर देगा। आश्विन ने इस से पहले कभी कप्तानी नहीं की अब देखना ये है की वो अपनी कप्तानी से लोगो का दिल जीत पाते है की नहीं।
Image source
रविचंद्रन अश्विन एक गेंदबाज है आईपीएल की करियर में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है अगर हम आईपीएल की बात करे तो आश्विन का इकॉनोमी रेट 6.55 का रहा है। देखा जाए तो ये एक अच्छा इकॉनमी रेट है, आशा करता हूँ वो इस बार प्रीति जिंटा को खुश कर पाए। पिछले साल तो वो बहुत निराश थी क्यों की उनकी टीम बहुत पीछे थी। इस बार तो मुझे लगता है पुंजाब जरूर अच्छा प्रदर्शन करेगा क्यों की वेस्डिंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया है। बहुत ही मस्त बैटिंग करते है क्रिस गेल इनकी बैटिंग के करोड़ो दीवाने है खड़े खड़े छक्के लगाते है। पिछले साल बंगलोर की तरफ से खेला था गेल ने लेकिन इस पंजाब ने इन्हे अपनी टीम में शामिल किया है।
डेविड मिलर और एरॉन फिंच को भी पंजाब ने ख़रीदा है मुझे तो लगता है प्रीति जिंटा ने इस साल आईपीएल जीतने का पूरी प्लानिंग कर ली है। बहुत अच्छे अच्छे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। डेविड मिलर और एरॉन फिंच दोनों ही बेहतरीन खिलाडी है, आईपीएल में रन भी अच्छा बरसाते है। तो इस बार पंजाब अपनी पूरी ताकत लगाने वाली है वैसे इस साल सारी टीम काफी मजबूत है। पता नहीं इस साल का विजेता टीम कौन सी होने वाली है।
भैय्या मैं तो कोलकाता नाइट राइडर का सुप्पोर्टर हूँ, मुझे तो यही टीम पसंद है लेकिन इस साल इस टीम में गौतम गंभीर नहीं खेल रहे है और कोलकाता का कप्तान कौन होगा ये अब तक तय नहीं की गयी है।