आज मैं गांव के तरफ गया था बस फोटोग्राफी के लिए ही मैं गांव गया था और देखो मेरे प्यारे दोस्तों गाँव की जिंदगी देख लो कैसी होती है। मैं आपको पहले भी बता चूका हूँ की मैं पहले गांव में ही रहा करता था और मेरे अब्बू जान किसान थे लेकिन अब हम ने शहर में अपना खुद का दूकान खोल लिया है। और हमने अपनी जमीन भी बेच दी है अब हमारे पास जमीन भी नहीं है। हम अब पूरी परिवार के साथ शहर में ही रहते और अपने दूकान से ही हमारा गुजरा होता है। लेकिन दोस्तों गाँव के लोग बहुत मेहनत करते है आप इस फोटो में ही देख सकते है।
गाँव के लोग कितने मेहनती होते है आप लोग तो जानते ही होंगे वो लोग सुबह के 4 बजे ही उठ जाते है। मैं तो 10 बजे से पहले न उठता यार लेकिन अभी रमजान चल रहा है इसलिए आज कल उठना पड़ रहा है। मेरे प्यारे दोस्तों ये सब बात छोड़िये और ये बताइये की आपको ये फोटो कैसी लगी पुरे दिल से मैंने ये फोटोग्राफी ली है मुझे पूरा उम्मीद है आपको ये फोटोग्राफी पसंद आयी होगी।