रात गई बात गई
हर पति पत्नी के बीच झगडा होता है। अगर नही होता तो समझ लो वो पति पत्नी है ही नही। एक समझौते के तहत साथ मे जीवन काट रहे है। उनके बीच मे वो प्यार है ही नही जो तकरार के बाद पैदा होता है। झगडा प्रेम को नवांकुर देता है। एक नई ताजगी देता है। इसलिए खूब लड़ो। एक दूसरे को खूब कोसो। मगर लडाई को दिल पर मत लो। शब्दों को पकड़ कर मत बैठो। रूठ जाओ। मगर नाराज मत होना। क्योंकि पति पत्नी के बीच रूठना तो चलता है। मगर नाराजगी कतई स्वीकार्य नही है। मनाने पर तुरंत मान जाओ। एक दूसरे पर इतना भरोसा रखो की लडाई के बाद जब मनाने का कार्यक्रम चले तब पीछे की सारी बात भूल जाना है। जैसे छोटे बच्चे करते है। अगर रिश्ता निभाना है तो ये आपको करना ही पड़ेगा। पति पत्नी की लडाई इतनी ही होनी चाहिए कि रात गई बात गई
This report was published via Actifit app (Android | iOS). Check out the original version here on actifit.io