चिंताजनक~अंगूठा जांच में फंसे हुडडा के समय के जेबीटी को थमाएंगे दोबारा चार्जशीट
जेबीटी भर्ती घोटाले की जांच में अब तेजी आएगी। अंगूठा जांच में फंसे शिक्षकों को विभाग की तरफ से दोबारा चार्जशीट थमाई जाएगी। अफसर इंक्वायरी कर रिपोर्ट निदेशालय भेजेंगे। रिपोर्ट के आधार पर शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मौलिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2011 में जूनियर बेसिक टीचरों की भर्ती की गई थी। भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का खुलासा होने पर निदेशालय से इसकी इंक्वायरी शुरू हुई। आवेदन फार्म सहित संलग्न कागजातों की दोबारा स्क्रूटनी की गई। गड़बड़ी मिलने पर सभी अभ्यार्थियों को अंगूठे की स्कैनिंग कराने के निर्देश दिए गए।
अध्यापकों को इसके लिए हरियाणा शिक्षा बोर्ड के भिवानी स्थित मुख्यालय में बुलाया गया। अंगूठा जांच परीक्षण में असफल रहने पर विभाग ने चार्जशीट कर एफआइआर दर्ज कराने की सिफारिश कर दी। जेबीटी अध्यापक इसके बावजूद सरकारी स्कूलों में तैनात रहे।
निदेशालय से जिला मुख्यालयों में तैनात मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस केस की इंक्वायरी फिर से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। पानीपत में 42 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। अंगूठा जांच में 29 को चार्जशीट कर दिया गया था। एफआइआर भी दर्ज है।
नए सिरे से करेंगे जांच
डीईईओ इस मामले की नए सिरे से जांच करेंगे। गुरुजी को पहले चार्जशीट थमा कर जवाब मांगेगे। संतोषजनक ज