यूँ तो "गति" और "दुर्गति" विपरीत शब्द हैं, लेकिन इनका बड़ा ही विचित्र अनुक्रमिक संबंध भी है। क्या आपने कभी सोचा है कि अत्यधिक गति दुर्गति का बड़ा कारण होती है?
आज हमारे देश में यातायात से हो रही दुर्घटनाएं मानव की अप्राकृतिक मृत्यु का सबसे बड़ा कारण है। डब्ल्यू. एच.ओ. के आंकड़ों के मुताबिक हमारे देश में सड़क दुर्घटनाओं में प्रत्येक चार मिनट में एक मौत हो रही है। घायलों की संख्या तो इससे कई गुना अधिक है। वाहनों की अत्यधिक गति इसके पीछे एक बड़ा कारण है।
इसके मद्देनज़र सड़कों पर वाहन गति को नियंत्रण में रखने के लिए कई चेतावनियाँ और संदेश, साइन-बोर्ड्स और होर्डिंग्स के जरिये लगाये जाते हैं लेकिन कौन ध्यान देता है!
इनमें से निम्न संदेश मुझे बड़ा ही सहज और स्पष्ट लगता है:
Speed thrills
but kills.
Drive safe.
एक अन्य संदेश मुझे बड़ा मजेदार लगता है:
सावधानी हटी
दुर्घटना घटी।
मजेदार इसलिए कि मेरे एक मित्र हमेशा इसके अर्थ का अनर्थ करते हुए प्रश्न करते थे कि अगर सावधानी हटेगी तो दुर्घटनाएं घटेगी या बढ़ेगी? 😊
खैर, मजाक छोडो! मैं आज इस विषय को क्यों उठा रहा हूँ, उस पर आता हूँ।
स्टीम फोर्क वेलोसिटी घटित हुआ। लगा कि कोई दुर्घटना घटित हो गई। स्टीम घायल हुआ, इलाज़ किया गया और अब काफी कुछ ठीक प्रतीत होता है। लेकिन इससे दिल में जो चोट लगी, उससे कई लोग अब तक उबर नहीं पाए हैं। इस विषय पर अनेकों मीम बनें, प्रतियोगितायें आयोजित की गई और की जा रही है। मैंने भी सोचा कि मैं भी अपना हाथ आजमाऊँ!
नहीं, मैं कोई प्रतियोगिता आयोजित नहीं कर रहा बल्कि वो जो काली मिर्च वाले गोरे पिताजी हैं न ...वो जी? बस उन्हीं के द्वारा खींचे गए एक फोटो को ऐसे ही एक मीम में बदलने का प्रयास किया है। उनकी इस विषय पर प्रतियोगिता अब तक जो चल रही है 😊:
हालाँकि मैं भली-भाँती वाकिफ हूँ कि मिर्च वाले पिताजी की प्रतियोगिताओं में जीतना, लोहे के चने चबाने के समान है; लेकिन पता नहीं कब कौन-सी दुर्घटना घट जाए!
जय हो पापाजी की!
जय हो स्टीम की!