नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Android का नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android 9 Pie लॉन्च हो गया है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को गूगल ने एंड्रॉइड ओरियो 8.0 के बाद लॉन्च किया है। आपको बता दें कि गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने Google I/O 2018 में इस ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम एंड्रॉइड P रखा था। अब इस ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम बदलकर Android 9 Pie रख दिया गया है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में कई आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस फीचर्स दिए गए हैं। यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम 8 या 9 अगस्त से रोल आउट किया जाएगा