नई दिल्ली, (राज लक्ष्मी मल्ल): बिग बॉस 10 के कंटेस्टेन्ट ओम बाबा को घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. ओम ने अपनी गन्दी हरकतों से घर के अन्दर का माहौल ख़राब कर रखा था. उसने ऐसे-ऐसे निंदनीय काम किये जो अभी तक बिग बॉस के किसी भी सीजन में नही हुआ था. बानी और रोहन के ऊपर पेशाब फेकने की वजह से ओम को बिग बॉस ने घर से बाहर निकाल फेका। ओम के घर से जाने के बाद घर वाले चैन की साँस ली.
एक चैनल पर डिबेट के दौरान उन्होंने सलमान को ISI एजेंट बता दिया । ओम ने खुलासा किया की बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स को जो खाना दिया जाता है, उसमें ड्रग्स मिला होता है। घर से बाहर हुए स्वामी ओम को एबीपी के मशहूर एंकर दिबांग के साथ बिग बॉस के चैनल रूम में डिबेट में बैठाया गया. यहाँ पर ओम को दिबांग के तीखे-कटीले सवालों के जबाब देने थे पर यहाँ पर भी घर की तरह ओम का इमोशनल ड्रामा देखने को मिला.
ओम ने बिग बॉस को धमकी देते हुए बोला है कि अगर दो सप्ताह के अंदर बिग बॉस ने मुझे घर के अंदर नही बुलाया तो मैं बिग बॉस फाइनल एपिसोड नही होने दूंगा.