दिन भर की चर्चित हैडलाइन~एक नजर
12 जुलाई 2017 बुधवार
** असम, अरुणाचल और मणिपुर में बाढ़ से 15 लाख लोग प्रभावित
** गुरु पूर्णिमा पर शिरडी साई बाबा मंदिर में 5.52 करोड़ रुपए चढ़ावा मिला
** मोदी की नीतियों से आतंकियों को मिली कश्मीर में जगहः राहुल गांधी
** नाइजीरिया: मैदूगुरी में आत्मघाती हमले में 15 की मौत,एएफपी के हवाले से खबर
** दिल्लीः CISF ने उज्बेकिस्तान के दो नागरिकों को एयरपोर्ट पर फर्जी टिकट के साथ पकड़ा, केस दर्ज
** सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा का केस दिल्ली हाई कोर्ट ट्रांसफर किया
** जम्मू-कश्मीर:कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकियों की फायरिंग, दो जवान शहीद
** पीएम मोदी ने देश के अलग अलग हिस्सों में बाढ़ के हालात पर चिंता जताई
** राजद नेता रघुवंश सिंह ने कहा, महागठबंधन रहेगा या नहीं, तीनों दल मिलकर तय करें
** हाईवे शराब बंदी मामला। SC ने सिक्किम की तरह पूरी छूट माँग रहे उत्तराखंड राज्य कोआँकड़े और ब्योरा पेश करने के लिए दिया एक सप्ताह
** हाईवे शराब बंदी मामला। अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप को भी मिली पूरी छूट। नही लागू होगा हाईवे शराब बंदी आदेश
** पेड न्यूज़। SCने हाईकोर्ट से कहा कि ज़रूरी हो तो शनिवार को भी करे सुनवाई करें ताकि राष्ट्रपति चुनाव मे वोटिंग से पहले डिसाइड हो
** मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अयोग्य ठहराने के चुनाव आयोग के आदेश को चुनौती दी है और राष्ट्रपति चुनाव मे वोटिंग की अनुमति माँगी है।
** मेरे ऊपर गलत और झूठा आरोप लगाया जा रहा है, साल 2004 के मामले में आरोप बिल्कुल गलत हैः तेजस्वी यादव, साल 2004 में मैं केवल 13-14 साल का था
** मैं इमानदारी से काम कर रहा हूंः तेजस्वी यादव
** झारखंडः ओरमांझी में नक्सलियों का उत्पात, चार वाहन फूंके; कर्मियों को पीटा
** दोषी लोगों के चुनाव लड़ने पर आजीवन रोक के मामले मे अपना पक्ष साफ़ न करने पर SC ने चुनाव आयोग को लिया आड़े हाथ
** SC ने चुनाव आयोग से कहा कि आप हलफ़नामे मे याचिका का समर्थन करते है और यहां कहते है कि राजनीति के अपराधीकरण का विरोध है इसका क्या मतलब है।
** झारखंड के पूर्व मंत्री रमेश सिंह की हत्या की अब एनआइए जांच शुरू
** झारखंडः नक्सलियों ने झामुमो कार्यकर्ता पर दागी गोलियां, मौतhttps://
** झारखंडः फर्जी कंपनियों व हवाला रैकेट को लेकर रांची में छापे
** कोलकाता: सेल कंपनियों और हवाला मामले में सीबीआई ने कई जगहों पर मारा छापा
** गोरक्षकों पर शिवसेना का बड़ा बयान, कश्मीर जाकर आतंकियों से लड़ना चाहिए
** NGO को सरकारी फ़ंड का मामला। सरकार ने हिसाब न देने वाले NGO पर कार्रवाई के लिए क़ानून बनाने पर SC से माँग लिया 4 हफ़्ते का समय
** आधार क्या राइट टु प्राइवेसी का हनन करता है। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 18 और 19 जुलाई को इस पर करेगी सुनवाई
** Ranchi: CBI रेड में IT कमिश्नर के घर से मिले 3.5 करोड़ कैश और 5 किलो सोना
** गुरुद्वारे से गुरु गोबिंद सिंह की कृपाण चोरी, गुल्लक को खाली कर वापस रख गए चोर
** गाय, गुजरात और हिंदू भारत जैसे शब्द म्यूट करें: अमर्त्य सेन की डॉक्यूमेंट्री पर CBFC
** नोएडा की सोसाइटी में भीड़ ने किया पथराव, मेड को बंधक बनाने का आरोप
** ऑडियो भेजकर मदद मांगते रहे हैंडलर्स, बडगाम एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर
** भले हमले होते रहें, मैं फिर भी पति को अमरनाथ भेजूंगी: बस ड्राइवर की पत्नी बोली
** चिप से पेट्रोल पंप पर चोरी करने का मास्टरमाइंड कर्नाटक के हुबली से गिरफ्तार
शुभ रात्रि साथियो
धन्यवाद
प्रहलाद सिंह डांगरा