बुखारी का हत्यारा ढेर, अस्पताल से भागा था
पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में शामिल एक और आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। बुखारी हत्याकांड में पहले आतंकी अजाद मलिक को अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने मारा था। इस बार लश्कर के आतंकी नवीन जट को मार गिराया है। इसी वर्ष फरवरी में आतंकियों ने एक हॉस्पिटल में फायरिंंग कर नवीद को छुड़ा लिया था।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/jammu-and-kashmir/srinagar/security-forces-neutralised-terrorist-naveed-jatt-who-murdered-senior-kashmiri-journalist-shujaat-bukhari/articleshow/66839756.cms
राम मंदिर न बनने तक बना रहेगा मुद्दा: सुमित्रा
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अब लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का बयान सामने आया है। महाजन ने कहा है कि मंदिर बनने तक यह मुद्दा बना रहेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर बनने के बाद भी दिलों में राम बने रहेंगे। पिछले दिनों शिवसेना और वीएचपी ने इस मुद्दे पर दबाव बनाने की कोशिश की थी।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/bhopal/indore/lok-sabha-speaker-sumitra-mahajan-says-ram-mandir-issue-will-never-end-before-temple-construction-in-ayodhya/articleshow/66846117.cms
बिहार: SC ने CBI को सौंपी शेल्टर होम्स जांच
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के शेल्टर होम्स से जुड़े सभी 17 मामलों की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई मामलों की जांच के लिए तैयार है। हालांकि बिहार सरकार ने इसका विरोध किया था।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/supreme-court-transfers-bihar-shelter-home-probe-to-cbi/articleshow/66841610.cms
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/articlelist/1564454.cms