योगी कैबिनेट ने इसे राज्य जीएसटी से छूट देने का फैसला किया है. सीएम योगी का कहना है कि यह फिल्म देश के युवाओं और नागरिकों में राष्ट्रीयता की भावना पैदा करेगी. योगी सरकार के इस एलान के बाद दर्शकों के लिए ये फिल्म देखना अब सस्ता हो जाएगा.
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म को 'उरी' को राज्य में टैक्स फ्री करने का एलान किया है. योगी कैबिनेट ने इसे राज्य जीएसटी से छूट देने का फैसला किया है. सीएम योगी का कहना है कि यह फिल्म देश के युवाओं और नागरिकों में राष्ट्रीयता की भावना पैदा करेगी.
योगी सरकार के इस एलान के बाद दर्शकों के लिए फिल्म देखना अब सस्ता हो जाएगा. कुल मिलाकर अब टिकट पर पैसे बच सकेंगे.