नई दिल्ली: दिशा पटानी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बेहद हॉट फोटोज पोस्ट किए थे जिसके बाद से ही यूजर्स की आंखों में उनकी ये तस्वीरें खटक रही हैं. इसलिए वो उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने में लगे हुए हैं. हालांकि अभी तक दिशा ने ट्रोलर्स को कोई जवाब नहीं दिया है.
दिशा ने अभी तक के अपने बॉलीवुड करियर में सिर्फ दो ही फिल्मों में काम किया है. सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से की थी. इसके बाद दिशा इसी साल 'कूं फूं पांडा' में नजर आई थी. इसी को लेकर दिशा को ट्रोल किया जा रहा है.
यूजर्स का कहना है कि दिशा के पास फिल्मों की कमी है जिसके कारण वो अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर दर्शकों और फैंस में अपनी लोकप्रियता बरकरार रखना चाहती हैं. एक यूजर ने लिखा 'प्लीज इतना एक्सपोज मत करो'. वहीं एक और कमेंट में लिखा 'मैडम सुंदरता बदन दिखाने से नहीं आती बल्की बदन को छुपाने से सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ जाती है'.
इसके साथ ही दिशा की हॉट तस्वीर को लेकर ट्रोल करने के लिए फिल्मी करियर का सहारा लिया. इस यूजर ने लिखा 'करियर जब शुरू होने से पहले उड़ जाता है.'
यहां देखिए दिशा की वो तस्वीरें जिनके कारण सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है: