मैं सभी भारतीयों को स्वतन्त्रता दिवस पर बधाई देता हूँ, तथा सम्पूर्ण विश्व का स्वतन्त्रता दिवस पर स्वागत करता हूँ। ये दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन हैं। लम्बे संघर्ष के बाद, लाखो अपनों को खो कर हमने स्वतन्त्रता प्राप्त की। हमें स्वतन्त्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले हर महान आत्मा का आभार प्रकट करना चाहिए, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र फिजां में श्वांस ले पा रहे हैं।
प्रत्येक राष्ट्र के कुछ प्रतीक चिह्न [सिंबल्स] होते हैं। उन सिंबल्स का यथोचित सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होता हैं। मेरा मानना हैं, जो व्यक्ति ऐसा नहीं करता, वो अपने देश का अपमान कर रहा होता हैं।
हमारे भारत के राष्ट्रीय प्रतीक --
राष्ट्र ध्वज - तिरंगा झंडा
राष्ट्र गान - जन गण मन
राष्ट्र गीत - वन्देमातरम
इसके अलावा राष्ट्रीय फूल फल इत्यादि अन्य सिंबल्स की हम यहां चर्चा नहीं करेंगे।
कल अगस्त की १५ तारीख को हम अपना स्वतन्त्रता दिवस मना रहे हैं, तो मुख्य रूप से राष्ट्र ध्वज और राष्ट्र गान से संबंधित कुछ आवश्यक नियमो को जान लेते हैं।
राष्ट्रीय ध्वज - भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा हैं। ध्वज ३:२ के आकार में बनाया हुआ होना चाहिए, जिसका केसरिया रंग ऊपर, सफेद बीच में तथा हरा रंग नीचे होता हैं। केसरिया वीरता और शौर्य का प्रतीक, सफेद शान्ति का व् हरा हमारे वैभव तथा उन्नति का प्रतीक होता हैं। सफेद रंग के बीच सारनाथ के अशोक स्तम्भ से लिया गया २४ तीलियों वाला चक्र हैं, जो गहरी नीले रंग का होता हैं, हमारी निरंतर प्रगतिशीलता का प्रतिनिधित्व करता हैं।
ध्वज को फहराते समय ये ध्यान रखा जाना चाहिए कि वो किसी भी एंगल से झुका हुआ न हो। सूर्योदय के बाद फहराना और सूर्यास्त से पहले उतार लिया जाना चाहिए।
रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित हमारा राष्ट्रगान -
जन-गण-मन अधिनायक, जय हे
भारत-भाग्य-विधाता,
पंजाब-सिंधु गुजरात-मराठा,
द्रविड़-उत्कल बंग,
विन्ध्य-हिमाचल-यमुना गंगा,
उच्छल-जलधि-तरंग,
तव शुभ नामे जागे,
तव शुभ आशिष मांगे,
गाहे तव जय गाथा,
जन-गण-मंगल दायक जय हे
भारत-भाग्य-विधाता
जय हे, जय हे, जय हे
जय जय जय जय हे।
जब राष्ट्र गान या इसकी धुन बज रही हो तो या हम इसे गा रहे हो तो सावधान की मुद्रा में रहना हैं , और इसके गायन की अवधि ५२ सेकंड हैं। इसके उच्चारण में कोई त्रुटि नहीं हो।
इस विषय पर और कोई जानकारी हो तो कमेंट में हमसे शेयर जरूर करें। अपवोट करना नहीं भूले। धन्यवाद। स्वतन्त्रता दिवस की पुनः बधाई।
आपका-- indianculture1