दिवाली की रात लोग विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना और वो सभी कर्म काण्ड करते हैं ताकि उन्हे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकें। आप भी इस बार की पूजा की तैयारी कर रहें होगें पर क्या आप जानते हैं उन संकेतों के बारे में जिनसे ये पता चलता है कि मां लक्ष्मी की कृपा आप को मिली है। दरअसल शकुन शास्त्र और प्राचीन मान्यताओं के अनुसार दीपावली की रात कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जिससे आप जान सकते हैं कि इस वर्ष आप पर लक्ष्मी की कृपा हुई है। आज हम आपको उन्ही संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।
दिवाली को लेकर बड़ी मान्यता है कि देवी लक्ष्मी धरती पर आती हैं और अपने भक्तों के घर पधारती हैं.. जिसके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाती है उनके लिए पूरा वर्ष सुखद रहता है.. धन और सौभाग्य की प्राप्ति होती है । इसके साथ ही दिवाली की रोत को लेकर इसके शास्त्रों में कुछ लक्षण विशेष भी बताएं गएं है जिसका होना या दिखना बेहद शुभ माना जाता है…
दिख जाए अगर उल्लू
दिवाली की रात उल्लू देखना बेहद शुभ माना जाता है ..क्योंकि उल्लू देवी लक्ष्मी का वाहन माना गया है और मान्यता है कि दीपावली की काली अमावस्या की रात देवी लक्ष्मी अपने वाहन पर बैठकर भ्रमण करने निकलती हैं। इसलिए इस दिन उल्लू का दिखना देवी लक्ष्मी की ही कृपा से ही संभव होता है। ऐसे में इस बार अगर आपको ये पक्षी दिख जाए तो समझिए कि चमक गयी आपकी किस्मत ।
केसरिया गाय के दर्शन
दीपावली के दिन शुभ संकेतो में से अटका दुआ धन मिलना भी माना जाता है। दरअसल अगर इस दिन आपको गिरा हुआ या कहीं से अटका हुआ धन मिले तो इसे भी मां लक्ष्मी की कृपा मानिए ..साथ ही इस दिन उपहार मिलना भी शुभ शगुन है और इसलिए दीपावली के दिन एक दूसरे को उपहार देने का रिवाज़ है।