गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह राष्ट्रीय पर्व लोकतंत्र और संविधान में देशवासियों की आस्था का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
यह दिन हमें हमारे महान संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है, जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के महान आदर्शो को को संविधान के जरिए अंगीकार किया। आइये हम सभी मिलकर देश की अखण्डता को बनाए रखने तथा देश-प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प लें।
🇮🇳जगदीश सुथार