अस्सलामु अलैकुम दोस्तों, उम्मीद है आप सब अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। दोस्तों यह बहुत ही सिंपल प्रोसेस है और आप इसे खुद से डाउनलोड करके अपनी फैमिली का कोई भी डिटेल देख सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए शुरू करते हैं इस प्रक्रिया को सबसे पहले आपको गूगल में जाकर सर्च करना है वोटर लिस्ट डाउनलोड आप लास्ट में किसी भी स्टेट का नाम डाल सकते हैं जैसे आपको अगर झारखंड का देखना है तो आप वहां पर सर्च कर सकते हैं वोटर लिस्ट डाउनलोड झारखंड।
ऐसा करने पर आपको वहां पर सबसे ऊपर जो वोटर कार्ड का ऑफिशियल वेबसाइट आएगा उसको क्लिक करके अंदर आना है उसके बाद आपको वहां पर अपना विधानसभा क्षेत्र सेलेक्ट करना है पार्ट नंबर सेलेक्ट करना है और सबसे अंत में कैप्चा डाल करके सबमिट पर क्लिक करना है जैसे आप सबमिट बटन को क्लिक करते हैं ।
तो आपको वहां पर वोटर लिस्ट डाउनलोड हो जाएगा और आप किसी का भी डिटेल्स देख सकते हैं तो दोस्तों यह था पूरा प्रोसेस की कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से वोटर लिस्ट देख सकते हैं तो चलिए मिलता हूं फिर मैं आपसे अगले ब्लॉग में तब तक के लिए धन्यवाद!