अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आपसे अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से अपने राशन कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जी हां दोस्तों अगर आपने ऑनलाइन आवेदन किया था और आपका राशन नंबर आपको मिल गया है लेकिन आप को राशन कार्ड नहीं मिला है तो आप ऑनलाइन प्रिंट आउट निकाल करके उससे राशन ले सकते हैं।
तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं इस ब्लॉग को सबसे पहले आपको गूगल में जाकर सर्च करना है, राशन कार्ड झारखंड। दोस्तों सबसे ऊपर में जो साइट आएगा उसके अंदर जाना है और वहां पर आपको बहुत सारा ऑप्शन दिखेगा। जिसमें से एक राशन कार्ड डिटेल का ऑप्शन दिखाई देगा। उस ऑप्शन को क्लिक करना है और वहां पर सबसे नीचे आने के बाद राशन कार्ड का नंबर डालना है। उसके बाद कैप्चा डालना है।
कैप्चा डालने के बाद आपको सबमिट करना है जैसे ही आप सबमिट करेंगे तो वहां पर आपका राशन कार्ड में जितने सारे मेंबर है उनका नाम उम्र और आधार नंबर आ जाएगा। दोस्तों इसे आप सेव करके प्रिंट निकाल सकते हैं और इससे आप राशन ले सकते हैं।
दोस्तों तो यह था पूरा प्रोसेस मुझे दोस्तों उम्मीद करता हूं कि मेरा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। इसी तरह के जानकारी वाले ब्लॉग के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं। मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में तब तक के लिए धन्यवाद।