अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं की कैसे आप घर बैठे अपना पैन कार्ड आधार के साथ लिंक कर सकते हैं। दोस्तों इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लगभग 1 साल पहले ही सबको दिशा निर्देश दिया है कि अगर आपका पैन कार्ड आधार के साथ लिंक नहीं होता है तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा। तो दोस्तों इसीलिए समय से पहले ही आपको अपना पैन कार्ड आधार के साथ लिंक करना बहुत जरूरी है ताकि आप आगे किसी भी होने वाले परेशानी से बच सकें। दोस्तों पहले यह सुविधा फ्री थी लेकिन अभी इनकम टैक्स के द्वारा ₹1000 का फाइन लिया जा रहा है। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं इस ब्लॉग को, सबसे पहले आपको इनकम टैक्स के ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा और वहां पर लिंक आधार का ऑप्शन सेलेक्ट करना पड़ेगा।
दोस्तों वैसे तो वहां पर बहुत सारे ऑप्शन है लेकिन आपको लिंक आधार वाले ऑप्शन में ही जाना है। उसके अंदर जाने के बाद आपको अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड का डिटेल देना है उसके बाद फिर आपको वहां पर अपना फाइनेंशियल ईयर सेलेक्ट करना है और उसके बाद 1000 पेमेंट करने का ऑप्शन आएगा। दोस्तों वैसे तो वहां पर बहुत सारे ऑप्शन है जैसे नेट बैंकिंग डेबिट कार्ड यूपीआई तो सबसे अच्छा और आसान तरीका यह है कि आप यूपीआई का ऑप्शन सेलेक्ट करें। उसके बाद आप फोन पे, गूगल पे, या फिर पेटीएम के द्वारा पेमेंट कर दें। पेमेंट करने के बाद आपको जो स्लिप मिलेगा उसे आप डाउनलोड करके रख ले। दोस्तों उसके बाद फिर से आपको होम पेज में आना है और वहां पर लिंक आधार का ऑप्शन सेलेक्ट करना है। लिंक आधार वाले ऑप्शन में जाने के बाद आपको वहां पर अपना आधार नंबर और पैन नंबर देना है। उसके बाद जो भी मोबाइल नंबर आपका आधार के साथ लिंक है उसमें एक ओटीपी आएगा उस ओटीपी को वहां पर फील कर लेना है। उसके बाद सबमिट के ऑप्शन को क्लिक करके आगे बढ़ जाना है।
तो दोस्तों इस तरह करने के बाद आपका पैन कार्ड आधार के साथ कुछ ही दिन में लिंक हो जाएगा। उम्मीद करता हूं आपको यह ब्लॉग पसंद आया होगा। तो दोस्तों इसी तरह के और जानकारी के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं। आपसे फिर मिलता हूं अगले ब्लॉग में कुछ अच्छे जानकारी के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।