अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद है आप सब अच्छे होंगे। दोस्तों मैं कुछ दिनों से जरा बिजी हो गया था जिसकी वजह से मैं 2 दिन तक पोस्ट नहीं कर पाया लेकिन आज मैं आपके लिए पीएफ अकाउंट के बारे में एक महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आया हूं। दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से पीएफ अकाउंट के पासबुक को देख सकते हैं। तो चलिए बिना देरी की शुरू करते हैं इस ब्लॉग को।
तो दोस्तों सबसे पहले आपको पीएफ के ऑफिसियल वेबसाइट में आना है और वहां पर आपको पीएफ पासबुक का ऑप्शन दिखेगा उसको क्लिक करने के बाद आपको वहां पर अपना UAN नंबर और पासवर्ड साथ में कैप्चा डाल करके लॉगिन कर लेना है। लॉगिन करने के बाद आपको वहां पर आपका पासबुक दिख जाएगा
लेकिन अगर आप दो-तीन कंपनी में काम कर चुके हैं तो आपको वहां पर अपना मेंबर आईडी सेलेक्ट करके जिस भी कंपनी का आप पासबुक देखना चाहते हैं तो आपको दिख जाएगा और अगर आपको टोटल देखना है कि आपका पीएफ अकाउंट में कितना है तो फिर आपको डैशबोर्ड में आने के बाद सारा पैसा दिख जाएगा।
तो दोस्तों यह था पूरा प्रोसेस कि आप कैसे घर बैठे अपने पीएफ अकाउंट को चेक कर सकते हैं तो चलिए फिर मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के साथ।
धन्यवाद