अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे।दोस्तों आज मैं आप सबको बताने वाला हूं कि कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। दोस्तों यह बड़ा ही सिंपल प्रोसेस है। दोस्तों कई बार हमारा घर स्टेशन से दूर होने की वजह से ट्रेन टिकट बुक करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस ब्लॉग को पढ़ने के बाद आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी का अकाउंट बनाना पड़ेगा। उसके बाद आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट में जाकर टिकट बुक कर सकते हैं या फिर इसका ऑफिशल एप डाउनलोड करके टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं इस ब्लॉग को सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल ऐप में जाकर लोगिन करना है। लोगिन करने के बाद आपको वहां पर ट्रेन वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना है। उसके बाद बुक टिकट वाले ऑप्शन को क्लिक करना है वहां पर आपको स्टेशन का नाम और तारीख देना है। उसके बाद आपको जिस भी ट्रेन में अपना टिकट बुक करना है उसको सेलेक्ट करने के बाद यात्री का डिटेल डालना है।
उसके बाद कैप्चा फील करने के बाद आपको वहां पर यूपीआई का ऑप्शन दिखेगा उसमें आप किसी भी यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट करने के बाद आपका टिकट बुक हो जाएगा।
तो दोस्तों यह था आज का ब्लॉग की कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। इसी तरह की और भी महत्वपूर्ण जानकारी वाले ब्लॉक के लिए मुझे फॉलो कर सकते हैं। आज के लिए इतना ही मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में कुछ अच्छे जानकारी के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।