Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.
समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।
February feels like the space between seasons when winter starts to leave and spring slowly steps in. The sun is there, not as cold as winter and not as warm as spring. I captured these moments yesterday while walking to the market.
फ़रवरी वह समय लगता है जब मौसम बदलने लगता है, सर्दियाँ धीरे-धीरे विदा लेती हैं और बसंत चुपचाप कदम रखता है। धूप होती है, न सर्दियों जितनी ठंडी और न ही बसंत जितनी गर्म। ये पल मैंने कल बाज़ार जाते हुए कैमरे में कैद किए।
These pictures beautifully capture exactly what I was trying to express. On my way, I also met this dog that you can see in the second picture. I was a little scared because he had been barking at someone and then came up to me to sniff.
ये तस्वीरें बिल्कुल वही एहसास दिखाती हैं, जो मैं बताने की कोशिश कर रही थी। रास्ते में मुझे वही कुत्ता भी मिला, जो दूसरी तस्वीर में दिख रहा है। पहले वह किसी पर भौंक रहा था और फिर मेरे पास आकर सूँघने लगा, इसलिए मुझे थोड़ी डर भी लग गई थी।
As the sun began to set, it slowly disappeared into the clouds. And finally, as the sun went down, the town lit up with soft, twinkling lights.
जैसे-जैसे सूरज ढल रहा था, वह बादलों में कहीं खोता चला गया। और आखिर में, सूरज के डूबते ही पूरा शहर टिमटिमाती रोश्नियों से जगमगा उठा।
That's all for today folks. Happy snapping. 💜💙
Thankyou for visiting 🌸
आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸