Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.
समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।
In my previous blog, I had mentioned how there had been no snowfall for a long time, so waking up to this felt really special. After almost four years, we finally received proper snow, and it honestly made me so happy. The snowfall was heavy enough to bring down the electricity lines, so there was no power for almost half the day yesterday, and even today it hasn’t fully come back. When I woke up, I noticed these ice formations hanging from the wires. The snow had started to melt, but the cold froze it again, turning it into clear, dripping patterns.
अपने पिछले ब्लॉग में मैंने लिखा था कि काफी समय से बर्फ़ नहीं पड़ी थी, इसलिए इस बार की पहली बर्फ़बारी देखकर मन सच में बहुत खुश हो गया। लगभग चार साल बाद इतनी अच्छी बर्फ़ देखने को मिली है। बर्फ़ इतनी ज़्यादा थी कि बिजली की लाइनें टूट गईं, कल लगभग आधे दिन तक लाइट नहीं थी और आज भी वही हाल है।सुबह जब मैं उठी, तो तारों से लटकती हुई जमी हुई बर्फ़ नज़र आई। बर्फ़ पिघल रही थी, लेकिन ठंड इतनी थी कि पानी फिर से जम गया और ये सुंदर से पैटर्न बन गए।
In the background, the hills were blanketed in snow, and the air was extremely cold. I loved every bit of it.
पीछे पहाड़ बर्फ़ से ढके हुए थे और ठंड बहुत ज़्यादा थी। मुझे यह सब बहुत अच्छा लगा।
That's all for today folks. Happy snapping. 💜💙
Thankyou for visiting 🌸
आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸