Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.
समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।
A few weeks back, I kept seeing these small bell-shaped flowers everywhere in the bushes. They were hanging delicately from thin stems, scattered along the paths I usually walk. Today, I noticed they were nowhere to be seen... almost as if they had quietly disappeared with the season. That’s when I remembered I had taken some photos of them. Looking back at these pictures, I felt a bit nostalgic, so I decided to share them here.
कुछ हफ़्ते पहले तक ये छोटी-छोटी घंटी जैसी फूलें हर जगह झाड़ियों में दिखती थीं। पतली डंठलों से लटकी हुई, ये मेरे रोज़ के रास्तों के किनारे बिखरी रहती थीं। आज जब मैंने ध्यान दिया तो वे कहीं दिखाई नहीं दीं... जैसे मौसम के साथ चुपचाप गायब हो गई हों। तभी याद आया कि मैंने इनकी कुछ तस्वीरें ली थीं। उन्हें देखते हुए एक हल्की सी पुरानी यादें ताज़ा हो गईं, तो सोचा इन्हें यहाँ साझा कर लूँ।
These look really beautiful in black and white, and their shape is truly fascinating.
काले और सफेद रंग में ये बहुत खूबसूरत लग रहे हैं, और इनका आकार वाकई कमाल का है।
In this photo, I focused on a small cluster of them.They look a bit wilted.The leaves behind them were rough and textured.
इस तस्वीर में मैंने इन फूलों के एक छोटे से गुच्छे पर ध्यान केंद्रित किया है। ये थोड़ा मुरझाए हुए लग रहे हैं। इनके पीछे की पत्तियाँ खुरदुरी और बनावट वाली थीं।
In the above two photos, I captured a few delicate buds hanging from thin stems near a large leaf. The leaf, with its deep veins and rough texture, almost seems to protect the soft buds.
इन दो तस्वीरो में मैंने कुछ नाज़ुक कलियाँ कैद की हैं जो पतली डंठलों से लटकी हुई हैं और पास ही एक बड़ी पत्ती है। उस पत्ती की गहरी नसें और खुरदुरी बनावट ऐसे लगती हैं जैसे वो इन कोमल कलियों की रक्षा कर रही हो।
Here, one flower is open in the center, showing its detailed middle with tiny filaments. Around it, there are buds and half-open blooms.
यहाँ एक फूल बीच में पूरी तरह खिला हुआ है, जिसमें उसके बीच के बारीक रेशे साफ़ दिख रहे हैं। उसके आस-पास कुछ कलियाँ और आधे खिले हुए फूल हैं।
I really enjoyed noticing and photographing them ...they were so fascinating to look at.
मुझे इन्हें ध्यान से देखने और इनकी तस्वीरें लेने में बहुत मज़ा आया ...ये सच में बहुत दिलचस्प लगे।
That's all for today folks. Happy snapping. 💜💙
Thankyou for visiting 🌸
आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸