Third Kedar Shri Tungnath Mahadev Yatra 24/05/2018 Part-1
After finishing my daily chores at 5 am, I took leave from the Delhi guy and came out of Bharat Sevashram and started waiting for a vehicle for Chopta. Whoever was coming wanted to go in reserve (1200/- Rs). After a while a jeep came and stopped in front.
I was asked where to go
Chopta
Let's go
How much will you charge for the fare. I asked
Please give me 50/- Rs.
I was in a great mood. He opened the front door and sat down quickly, what if he runs away.
He said that you will have to sit at the back for 10 km. Because there are passengers going to reserve 30 km ahead, they will also go to Chopta.
No problem, till then we can sit in the front.
Why not
With the blessings of Bhole Nath, I got a vehicle on local fare.
Reached Chopta at 8.30. I took out all the unnecessary stuff from my bag and kept it in a shop in front of the entrance. And started the journey chanting Jai Shankar.
Go on horseback, there is a lot of climbing, the horseman was shouting.
I am a horse myself, I muttered to myself and moved ahead. This is a 4km long path. If we walk slowly, we will reach in 3-4 hours. The natural beauty is worth seeing. Reached Tungnath at 11.30, first of all I bowed to the Lord. I took a normal room for Rs. 400 and kept the luggage and went to the temple. As soon as I reached the gate of the temple, someone called out.
O devotee. I looked around and saw Mahatma ji sitting outside a cave-like room on the mountain in front and calling out. I went to meet him first. Another sadhu who was from Purulia, Bengal and a young man who was from Dehradun were sitting with him. I had met both of them on the way.
Continue........
तृतीय केदार श्री तुन्गनाथ महादेव यात्रा 24/05/2018 भाग-1
सुबह 5 बजे नित्यकर्म से निवृत हो दिल्ली वाले बन्दे से विदा लिया और भारत सेवाश्रम से निकल सड़क पर आ चोपटा के लिए गाड़ी का इंतजार करने लगे. जो भी आ रहा था रिजर्व (1200/रु) में जाना चाहता था. थोड़ा देर बाद एक जीप सामने आकर रुकी.
कहा जाना है पुछा गया
चोपटा
चलिये
किराया कितना लेंगे. मैने पुछा
50/रु दे दिजियेगा
मेरी तो बल्ले बल्ले हो गई. आगे का दरवाजा खोल जल्दी से बैठ गया, कही भाग गया तो.
वो बोला 10km आपको पिछे बैठना होगा. क्योंकि 30 km आगे सवारी है रिजर्व जा रहे हैं वो लोग भी चोपटा जायगा.
कोइ बात नहीं तब तक तो आगे बैठ सकते हैं.
क्यो नही
भोले नाथ की कृपा से लोकल भाड़े में गाड़ी मिल गई.
8.30 बजे चोपटा पहुँच गया. प्रवेशद्वार के सामने ही एक दुकान में अपने बैग से अनावश्यक सामान निकाल कर रख दिया. और जय शंकर का नारा लगाते यात्रा शुरू किये.
घोड़े पर चलिये, बहुत चढ़ाइ है, घोड़े वाले चिल्ला रहे थे.
मैं तो खुद ही घोड़ा हूँ, मन ही मन बुदबुदाया और आगे बढ़ गये. ये लगभग 4km का रास्ता है. आराम से चले तो 3-4 घंटे में पहुँच जाएंगे. प्राकृतिक सुन्दरता देखते ही बनती है. 11.30 बजे तुन्गनाथ पहुंच गये, सबसे पहले भगवन को प्रणाम किये. 400/रु मे एक सधारण कमरा लिये और सामान रख मन्दिर को गये जैसे ही मन्दिर के गेट पर पहुचे कोइ आवाज दिया.
ओ भक्त. मैं इधर उधर देखा तो सामने पहाड़ के एक गुफ़ानुमा कमरे के बाहर बैठे महात्मा जी आवाज दे रहे थे. मैं पहले उन्ही से मिलने चल दिया. उनके साथ एक और साधु जो पुरुलिया, बंगाल से थे तथा एक युवक जो देहरादून से था, बैठे थे. इन दोनों से मैं रास्ते में मिल चुका था.
क्रमशः……..
I have already posted this photo on Facebook.
[//]:# (!pinmapple 30.49176 lat 79.20850 long Felt blessed after visiting Tungnath Temple (Part-01) d3scr)