Hello friends, how are you all, I hope you all are well. Today's post is about Vimal Court Temple, a famous Shaktipeeth of Almora.
A few days ago, I had gone to visit a famous temple named Vimal Court Temple, which is famous by the name of Vimala Mata.
This temple is situated on a hill at a distance of 40 kilometers from Almora.
It was my dream to visit this temple for years, but for some reason I was not able to go to this temple.
But this time suddenly the time came to go here during Navratri. After reaching here, I felt quite at peace and prayed to Mother for everyone's health.
This temple is in Dhaulchina block of Almora.
On the occasion of Navratri and New Year, there is a lot of crowd in this temple and a fair is also organized as well as Bhandara.
It is situated at the height of a cone shaped mountain peak and known as the Goddess of Justice. It is also known as the temple of Mata Bhagwati.
This is a historical temple which is 500 - 600 or more years old.
The temple has been modernized with time. To reach the temple, there is a one kilometer walking path which is steep in the mountains. From the top of this temple, nearby famous temples and hills are also visible, among them Vriddha Jageshwar, Trishul Parvat, Kasar Devi etc.
I tried to know a lot about Vimal Court Temple but due to lack of information, I could not know about its history and by which king this temple was built.
By the way, this temple is called Shaktipeeth.
नमस्कार दोस्तों कैसे हो आप सभी लोग मैं आशा करता हूं आप सभी लोग अच्छे होंगे। आज की मेरी पोस्ट है अल्मोड़ा के एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ विमल कोर्ट मंदिर के बारे में।
कुछ दिन पहले में एक इस प्रसिद्ध मंदिर घूमने गया था जिसका नाम विमल कोर्ट मंदिर है जो की विमला माता के नाम से प्रसिद्ध है।
यह मंदिर अल्मोड़ा से 40 किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ी पर स्थित है।
यह मंदिर में जाने का मेरा एक सपना सालों से था मैं यह मंदिर किसी कारण से नहीं जा पाता था।
परंतु इस बार नवरात्रि में अचानक यहां जाने का वक़्त हुआ। यहा पहुंचकर मन को काफी शांति पहुंची और माता से सबके स्वस्थ रहने की कामना की।
यह मंदिर अल्मोड़ा के धौलछीना ब्लॉक मैं है।
नवरात्र और नए साल के मौके पर इस मंदिर में काफी भीड़ रहती है और मेला भी लगता है साथ ही भंडारे का आयोजन किया जाता है।
यह मंदिर एक शंकु के आकार के पर्वत चोटी की ऊंचाई पर स्थित है इस मंदिर को न्याय की देवी के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर को माता भगवती के मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
यह एक ऐतिहासिक मंदिर है जो की 500 - 600 या उससे भी अधिक वर्षों पुराना मंदिर है।
वक्त के साथ मंदिर का आधुनिकरण किया गया है। मंदिर पहुंचने में एक किलोमीटर का पैदल मार्ग है जो की पहाड़ों की खड़ी चढ़ाई में है। इस मंदिर की चोटी से आसपास के प्रसिद्ध मंदिर वह पहाड़ियां भी दिखाई देती हैं इनमें से वृद्ध जागेश्वर, त्रिशूल पर्वत ,कसार देवी आदि है।
विमल कोर्ट मंदिर के बारे में मैंने बहुत कुछ जानने की कोशिश की परंतु जानकारी अधिक नहीं होने के कारण मुझे इसके इतिहास के बारे में पता नहीं चल पाया यह मंदिर किस राजा के द्वारा बनाया था।
वैसे इस मंदिर को शक्तिपीठ कहां जाता है।