सोलांग वैली 2450 मीटर पर स्थित हिमाचल प्रदेश की एक बहुत ही खूबसूरत घाटी है। यह अपने नज़ारों, ट्रैकिंग और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए फेमस है।
मैं सोलांग वैली हर साल दो बार जाता हूँ और हर बार यह जगह मुझे नई और मजेदार दिखाई देती है। सोलांग में टूरिस्ट एडवेंचर एक्टिविटीज़ कर सकते हैं। टूरिस्ट यहां जोबरिंग, ज़िप लाइन, रिवर क्रासिंग, ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, कैंपिंग, स्की और रोपवे आदि करते दिखाई देते हैं।
पहाड़ों की बात करें तो यहां बहुत सारी ऊँची-ऊंची चोटियां हैं जिन्हें चढ़ा जा सकता है। यहां मौजूद पहाड़ों के नाम इस प्रकार है, पतालसु पीक, फ्रेंडशिप पीक, हनुमान टिब्बा, शितिधार, मुकर बह और शिखर बह है। इन सभी मे से मैंने फ्रेंडशिप और पतालसु को चढ़ा है। फ्रेंडशिप पीक की ऊंचाई 5350 मीटर है और पतालसु पीक की 4450 मीटर।
Image edited in snapseed/picsart
I appeal to to unblock me from blacklist and in future i will not take help of google translation to translate my hindi text. I am sorry to hive community to take help from other platforms.
This is my first post towards this appeal.