नमस्कार दोस्त, घूमने फिरने का शौख किस को नहीं होता है। हर कोई चाहता है की अलग अलग जगह घूमे अलग अलग लोगो से मिले। मैं भी कुछ ऐसा ही चाहता हूँ लेकिन यार कही घूम नहीं पाता हूँ लेकिन इस बार बहुत मुश्किल से समय निकला है और सोच रहा हूँ कोलकाता घूम के आउ। मेरे दोस्त लोग सब प्लानिंग कर रहे है और मुझे भी बोल रहे है। कहा है केवल 3 दिन का ही ट्रिप है मस्त घूम के आएंगे।
सस्ती जगह है कोलकाता।
मैं रांची से हूँ लेकिन सब कहते है कोलकाता रांची से भी सस्ता है। रांची तो छोटा शहर है आप ने तो सायद इस का नाम भी नहीं सुना होगा। लेकिन दोस्तों धोनी को तो जानते ही होंगे ने आप। वो रांची से ही है वैसे अब रांची में रहता नहीं है। खैर और बाकी चीज कोलकाता में सब कुछ सस्ती है, जैसे की शॉपिंग भी वहा की बहुत सस्ती है। सब कोलकाता से ही सामान लाके यहाँ बेचते है।
कोलकाता घूमने के लिए अच्छी जगह है और सस्ती भी है। अगर कम बजट में कही जाना है तो कोलकाता से बेहतर और कुछ भी नहीं मिलेगा। पूरी इंडिया में मुझे लगता है कोलकाता सब से सस्ता जगह है मेरे हिसाब से। आप को कोई शहर पता है जो सस्ता है तो उसके बारे में जरूर बताये।
5 साल पहले कोलकाता गया था मैं।
एक बार कोलकाता घूम चूका हूँ मैं, 5 साल पहले गया था कोलकाता घूमने के लिए और आप को पता टिकट के अलावा मेरे पास बस केवल 500 रुपया ही था जिस में से 150 रुपया बच भी गए थे। इसलिए बोल रहा हूँ कोलकाता बहुत सस्ता शहर है पुरे 2 दिन रुका था मैं कोलकाता में। लेकिन यार अच्छे से एक्स्प्लोर नहीं कर पाया था मैं इस वजह से एक बार फिर से हम जा रहे है कोलकाता घूमने के लिए इस बार 3 दिन का ट्रिप है और इस बार पूरी प्लानिंग कर के जाएंगे।
इस बार बहुत मजा आने वाला है तभी छोटा था उतना अच्छे से नहीं घुमा था लेकिन इस बार पूरा अच्छे से घूमना है आप के साथ भी वहा की फोटो शेयर करूँगा। कोलकाता तो सस्ता जगह है मस्त घूम के आएंगे।