नमस्कार दोस्तों, दिवाली एक बहुत बड़ा तयोहार है और सब सोचते है की इस छुट्टी में कोई अच्छी फिल्म लगे तो जा के फॅमिली के साथ देखेंगे। इस वजह से दिवाली में फिल्मे भी बहुत अच्छी चलती है। ज्यादातर शाहरुख़ खान दिवाली पर अपनी फिल्म ले कर आते है लेकिन हैप्पी नई ईयर के बाद से दिवाली में उनकी कोई फिल्म ही नहीं आयी है।
Image via scoopwhoop.com
अब शाहरुख़ खान बेकार फिल्मे बनाते है पहले उनकी फिल्मे अच्छी लगती थी लेकिन अब की फिल्मो में तो कोई लॉजिक ही नहीं होता है यार। चेन्नई एक्सप्रेस थोड़ी अच्छी लगी थी लेकिन उसके बाद से जो भी फिल्मे बनायी है सब घटिया फिल्मे बनायी। अरे मैं रईस तो भूल गया, ये अच्छी फिल्म थी यार लेकिन बड़ी हॉलिडे न होने के कारण फिल्म चल नहीं पायी और काबिल के साथ क्लैश भी हुई थी।
इस बार दिवाली में आमिर खान अपनी फिल्म ले कर आये है वैसे आमिर खान दिवाली पर फिल्म लाते नहीं जल्दी लेकिन इस बार लेके आये है और फिल्म बहुत ही बेकार है यार।
EXCLUSIVE... Drop in BO continued in eve & nite shows as well... around 50% fall... #VeryEarlyTrends suggest an estimated Day 2 of 25~27crs nett ...all langs ...all formats for #ThugsOfHindostan ... Saturday BO...jump if any... is crucial to determine life BO
— Girish Johar () November 9, 2018
ट्विटर में बहुत बेइज़्ज़ती हो रही है फिल्म की सब फिल्म को बकवास बता रहे है। वैसे मैं आज ही देख के आया हूँ मैंने रिव्यु तो देखे थे लेकिन फिर भी सोचा था की कुछ तो अच्छा होगा। लेकिन इंटरवल में ही मन कर रहा था की फिल्म छोड़ कर भाग जाओ एक दम बेकार लगी यार। पता नहीं आमिर खान ने और अमिताभ बच्चन ने ये फिल्म क्यों की। अगर ये दिवाली के मौके पर रिलीज़ ना होती तो मुझे नहीं लगता 100 करोड़ भी कमा पाती यार।
Image via stageraw.com
आप को देखना चाहिए की नहीं ये फिल्म।
अगर आप आमिर खान के फैन है तो जा सकते है लेकिन आप भी बोरिंग महसूस करेंगे। भले ही आप आमिर खान को पसंद करते है लेकिन फिर भी हाफ टाइम के बाद ही मन करेगा फिल्म छोड़ कर चले जाए।
अगर आप को मेरी बात पर भरोसा नहीं है तो फिर ट्विटर में देख सकते है आप को एक बन्दा ऐसा नहीं मिलेगा जिस ने फिल्म की तारीफ की हो। और आप को पता है फिल्म का बजट 200 करोड़ है। इतना पैसा लगा के पता नहीं ये बकवास फिल्म क्यों बनायीं यार। कम पैसा लगा के अच्छी स्टोरी वाली फिल्म बनाये तो ही अच्छा है यार। ये फिल्म मुझे एक दम बेकार लगी है।