नमस्कार दोस्तों, फिल्मे बहुत देखता हूँ मैं जब कोई कहता है की ये फिल्म अच्छा है तब ही देखता हूँ। आज एक बहुत ही अच्छी फिल्म देखि मैंने और सोचा आप लोगो के साथ भी शेयर करू। इस फिल्म का नाम है irumbu thirai ये एक साउथ इंडियन फिल्म है। ये फिल्म हैकिंग पर बनी है मुझे तो बेहद अच्छी लगी। एक बॉलीवुड में भी हैकिंग पर फिल्म बनी थी जिस का नाम था मिक्की वायरस। ये ठीक थी लेकिन आज जो फिल्म देखा ना मैंने उसका 1% भी नहीं थी।
जो भी कहो यार बॉलीवुड से अच्छा फिल्मे साउथ इंडिया वाले बनाते है। और बॉलीवुड वाले तो बस साउथ इंडिया की कॉपी करते रहते है और पुराने फिल्मो के गानो का ही रीमिक्स बनाते रहते है। पहले शाहरुख़ खान की फिल्मे देखा करता था मैं लेकिन अब ये बन्दा भी घटिया फिल्मे बनाने लगा है। थोड़ा सा नयापन लेके ही नहीं आना चाहते बॉलीवुड वाले। वैसे शाहरुख़ खान कुछ नया ले कर आते जरूर है लेकिन सही स्टोरी नहीं पहचान पाते।
ये फिल्म आप को देखनी चाहिए।
ये एक तमिल फिल्म है लेकिन कुछ दिन पहले ही ये फिल्म हिंदी में आया है। आप यूट्यूब में इस को ढूंढ सकते है वहा पर आप को ये फिल्म एक दम हाई डेफिनेशन में मिल जाएगा। मैंने भी यूट्यूब से ही हिंदी में देखा है और मुझे ये फिल्म बेहद पसंद आयी है।
इस फिल्म की स्टोरी ये है की इस में हीरो आर्मी में रहता है और वो अपनी बहन की शादी करवाना चाहता है लेकिन शादी में 10 लाख की जरुरत पड़ती है क्यों की लड़के वाले ज्यादा पैसो की मांग करते है। जब पैसा उसके पास हो नहीं पाता है तो फिर वो लोन लेने के लिए सभी बैंको के चक्कर लगाता है लेकिन उसको कोई भी लोन नहीं देता है। अंत में वो एक एजेंट के मदद से गलत तरीके से लोन लेता है और इसी वजह से हैकर उसके अकाउंट से पैसे निकाल लेता है।
अब इस के आगे की स्टोरी आप को फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी। आप को ये फिल्म देखने में मजा बहुत आएगा। मुझे तो ये फिल्म बहुत अच्छी लगी है आप से भी कहूंगा आप जरूर इस फिल्म को देखे। इस तरह की फिल्मे बॉलीवुड वाले नहीं बनाते है इसलिए कह रहा हूँ एक बार देखना जरूर आप को जरूर मजा आएगा।