नमस्कार दोस्तों, आखिरकार हम टेस्ट सीरीज हार ही गए इंग्लैंड के खिलाफ। जो भी हो यार इंग्लैंड वालो ने अच्छा खेला है। और इंडियन टीम ने निराश किया है। सारा बोझ विराट कोहली के कंधे पर ही टांग देते है। यही बन्दा है जो 4 टेस्ट मैच में बहुत ही अच्छा खेला। हालांकि आखरी मैच में प्रदर्शन ख़राब रहा और बिना खाता खोले ही आउट हो गए।
Image via independent.co.uk
और लोकेश राहुल की क्या बात करे यार पहले के 4 मैच में इनका प्रदर्शन तो आप ने देखा ही। आखरी मैच में अच्छा तो खेला लेकिन किस काम की मैच भी हार गए और सीरीज भी हार गए। अगर आखरी मैच जीत भी जाते तो फिर भी कोई फायदा न होने वाला था।
वैसे यार 5 में से केवल 1 ही मैच जीत पाए। ये बहुत ही गलत हुआ और बहुत बुरे तरीके से हारे है। शिखर धवन ने और ज्यादा निराश किया है इस बार। एक अनुभवी खिलाडी होने के बाद भी ये सही से नहीं खेल पाए और मुझे न लगता अब इनको कोई टेस्ट मैच में मौका मिलेगा। अब देखो इंडिया के सिलेक्टर क्या करते है ये सब तो उन पर ही डिपेंड है।
Image via thelivemirror.com
हार्दिक पंड्या जो की आलराउंडर है, ये न तो बैट से कमाल दिखा पाए और ना ही बॉल से। दोनों में ही इनका प्रदर्शन खराब रहा है, इस टेस्ट मैच के बाद इनसे भी उम्मीदे कम हो गयी है।
खैर भाई लोग जो भी हो इंग्लैंड ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। उनके सभी बल्लेबाज मस्त है और अच्छा खेलते है, अलस्टाइर कुक ने तो कमाल ही कर दिया। बाकी के खिलाडी भी मस्त है इंग्लैंड के। टेस्ट सीरीज तो हम हार गए अब देखते है एशिया कप में टीम इंडिया कमाल दिखा पाती है की नहीं।