नमस्कार दोस्तों, कैसे है आप लोग यार मेरी इंग्लिश कमजोर है वरना मैं भी इंग्लिश में पोस्ट लिखता। इंग्लिश में पोस्ट लिखने का ये फायदा होता है की ज्यादा लोग पोस्ट पढ़ते है लेकिन मेरी इंग्लिश अच्छी नहीं है इसलिए मैं हिंदी में पोस्ट लिखता हूँ। मैं सरकारी स्कूल में पढ़ा हूँ मेरे पिताजी के पास इतना पैसा नहीं था की वो मुझे किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते। इसलिए मैं सरकारी स्कूल में ही अपनी पढ़ाई पूरी की।
Image Via hindustantimes.com
सरकारी स्कूल में भी अच्छा पढ़ाई होता था लेकिन यार इंग्लिश वहा नहीं पढ़ाते थे। साला इंग्लिश के टीचर को भी इंग्लिश नहीं आती थी। हमारे स्कूल में इंग्लिश का बड़ा ख़राब स्तिथि था वरना आज मैं भी इंग्लिश में मास्टर होता यार। अब क्या बताऊ मैं आप को अपनी परेशानी।
Image Via genlish.com
अब हरयाणा शिक्षा विभाग ने अंग्रेजी सिखाने की और जोर दिया है आप को मालूम है हरयाणा में एक नया अभियान चल रहा है। जिस का नाम है मैं अंग्रेजी से नहीं डरता हूं। वहा अब पहला क्लास से ही इंग्लिश की और तवज्जो दे रहे है अब सभी बच्चो को इंग्लिश सिखाया जाएगा और इंग्लिश एक कपोलसरी सब्जेक्ट बना दिया गया है वहा पे। ये एक अच्छी बात है मैं बहुत खुश हूँ।
दोस्तों हमे अपनी मात्र भाषा पर गर्व है लेकिन अंग्रेजी सीखना भी जरुरी है क्यों की इंग्लिश अगर नहीं सीखे तो बहुत से काम हम नहीं कर पाएंगे। और तो और साला आज कल आप को बिना इंग्लिश के जॉब भी नहीं मिलेगा।