Fatehsagar Lake : Heart Beat of Udaipur and Crazy Citizens
अभी हमारे यहाँ भारत में मानसून का मौसम चल रहा है । झीलों की नगरी, उदयपुर वैसे तो पुरे संसार में प्रसिद्ध है । परन्तु बारिश के समय झीलों में आने वाले पानी और आस पास के क्षेत्र में फैली हरियाली की बात ही कुछ और है । यह समय यहाँ आने वाले पर्यटकों को बहुत ही पसंद आता है । वैसे तो सभी झीलों के पानी से लबालब होने को लेकर लोगों में बहुत उत्साह होता है, परन्तु फतहसागर झील को लेकर उदयपुर नगर के निवासियों में कुछ ख़ास ही तरह का उत्साह/लगाव/क्रेजीपन है ।
अभी कुछ दिनों पूर्व में यह झील पूरी तरह से पानी से खाली हो गई थी । पानी का लेवल नेगेटिव -5 फीट पर चला गया था । आसपास सभी जगह अच्छी बारिश हो रही थी । परन्तु इस झील में पानी की आवक बिल्कुल ही नहीं थी । सभी लोग घबरा गए थे । परन्तु फिर दुबारा आई बहुत ही अच्छी बारिश की वजह से यह झील पूरी तरह से भर गई है । फतहसागर और पिछोला झील में पानी आने की पल-पल की खबर यहाँ का लगभग हर निवासी रखता है । जैसे ही फतहसागर झील भरी, यह खबर पुरे उदयपुर में कुछ ही घंटो में फैल गई । जैसे जंगल में आग फैलती है ठीक वैसे ही । बस फिर क्या था, झील के ओवरफ्लो पॉइंट पर तो जैसे लोगों का मेला ही लग गया । यहाँ के प्रशासन ने भी पूरी व्यवस्था कर ली और यहाँ पर रात्रि के लिए LED लाईटो का इंतजाम भी हो गया ।
मेरा भी आज फतहसागर जाने का मन बना, तो मैंने आप सभी steemians के लिए कुछ चित्र और विडियो ले लिए और अब आप सभी के लिए पेश कर रहा हूँ । तो देखना ना भूले ये चित्र और विडियो
फतहसागर झील पर लगा लोगों का जमावड़ा या यु कहे की मेला
इस झील के ओवरफ्लो पॉइंट के पास ही बने झरने का विहंगम दृश्य
मेरी अभी की ताज़ा पोस्टों का जुडाव है :
- https://steemit.com/palnet/@mehta/a-place-to-hang-out-jawar-mata-temple
- https://steemit.com/realityhubs/@mehta/realityhubs-community-rhb-token-stake-and-enjoy
- https://steemit.com/india/@mehta/the-steemit-poll-mute-feature-yes-no-thoughts