अपना आधार कार्ड बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर से लिंक किया या नहीं? दोस्तों अगर अब तक नहीं किया है तो जल्द ही कर ले क्यों की अगर आप लिंक नहीं करोगे तो आपका मोबाइल नंबर बंद हो जाएगा और बैंक अकाउंट बंद तो नहीं होगा लेकिन आप पैसा निकाल नहीं पाओगे इसलिए दोस्तों जल्दी से लिंक करवा ले अन्यथा आपको दिक्कत हो सकती है। आधार लिंकिंग का अंतिम तारीख 31 मार्च है इस से पहले आप लिंक कर ले।
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी तारीख बढ़ने की लेकिन याचिका ख़ारिज कर दी है अब आपको और समय नहीं मिल सकता यदि आपने जल्दी नहीं की तो आपको दिक्कत हो सकती है। मैंने तो सब कुछ लिंक करवा लिया है पता नहीं आधार कार्ड लिंक करने से किया होगा लेकिन अब सरकार ने बोला है तो करना तो पड़ेगा ही दोस्तों।
पैन कार्ड को भी आधार कार्ड से लिंक करना न भूले वरना आपका पैन कार्ड भी रद्द कर दी जायेगी। आप ये काम ऑनलाइन खुद से कर सकते हो मैंने भी घर बैठे ऑनलाइन पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर लिया है, सब से आसान पैन कार्ड लिंक करना है बस इस की वेबसाइट में जाए वह रजिस्टर करे और अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक कर ले। ज्यादा जानकारी के लिए आप नेट में सर्च कर सकते है। पैन कार्ड तो आसानी से लिंक हो जाएगा लेकिन मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए और बैंक अकाउंट के लिए आपको बैंक तक जाना होगा क्यों की घर बैठे ये करना संभव नहीं है लेकिन अगर आप नेट बैंकिंग उपयोग करते है तो आप घर बैठे भी अपना आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते है। इस का भी बहुत आसान तरीका है अपने नेट बैंकिंग में लॉगिन कीजिये वही कही पे एक विकल्प होगा आधार कार्ड लिंक करने का वही से आप लिंक कर पाएंगे।
Image source