एक स्त्री के योनि से जन्म लेने के बाद उसके वक्षस्थल से निकले दूध से अपनी भूख,प्यास मिटाने वाला इंसान बड़ा होते ही औरत से इन्हीं दो अंगो की चाहत रखता है,
और अगर असफल होता है,
तो इसी चाहत में वीभत्स तरीको को अंजाम देता है...!
बलात्कार और फिर हत्या...!
जननी वर्ग के साथ इस तरह की मानसिकता क्यूँ...?
वध होना चाहिए ऐसी दूषित मानसिकता के लोगों का.....
मेरे दूध का कर्ज़ मेरे ही खून से चुकाते हो
कुछ इस तरह तुम अपना पौरुष दिखाते हो
दूध पीकर मेरा तुम इस दूध को ही लजाते हो
वाह रे पौरुष तेरा तुम खुद को पुरुष कहाते हो
हर वक्त मेरे सीने पर नज़र तुम जमाते हो
इस सीने में छुपी ममता क्यों देख नहीं पाते हो
इक औरत ने जन्मा ,पाला -पोसा है तुम्हें
बड़े होकर ये बात क्यों भूल जाते हो
तेरे हर एक आँसू पर हज़ार खुशियाँ कुर्बान कर देती हूँ मैं
क्यों तुम मेरे हजार आँसू भी नहीं देख पाते हो
हवस की खातिर आदमी होकर क्यों नर पिशाच बन जाते हो
हमें मर्यादा सिखाने वालों तुम अपनी मर्यादा क्यों भूल जाते हो
हमें मर्यादा सिखाने वालों तुम अपनी मर्यादा क्यों भूल जाते हो...!
After having been born from a woman's vagina, the person who gets her hunger and thirst from milk from her breast gets bigger and wishes for these two limbs from the woman,
And if unsuccessful,
So, in this same desire, we do not have the greedy way ...!
Rape and murder again ...!
Why this kind of mentality with the mother class ...?
Should be slaughtered by people of such a bad mindset .....
Lend my milk with my own blood
Somehow you show your virginity like this
I drink this milk and you are just ashamed of this milk
Wow ray paurush tera you call yourself a man
All the time you look at my chest
Why can not you see the hidden compassion in this chest
A woman is born, herd is on you
Why grow up and forget this thing
I give thousands of happiness to you on every single tear.
Why do not you see my thousand tears too
Why become a male vampire by becoming a man for the sake of lust
Why do you forget to limit yourself to those who teach us the limit
Why do you forget your limitations to those who teach us the limit ...!