" हिंदुस्तान की लाज, अब नेताओं के हाथ "
आज कल एक मुद्दा भारत में बहुत ही तेजी से बढ़ रहा की कांग्रेस के एक बड़े नेता शशि थरूर ने एक बयान दिया की अगर अगले लोक सभा चुनाव में अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती हैं, तो भारतीय जनता पार्टी एक नया संविधान लिखेंगे और हिंदुस्तान "हिन्दू पाकिस्तान" बन जायेगा , पुरे हिंदुस्तान को लग रहा हैं की इन्होने क्या कह दिया, कुछ बड़े पत्रकार और संपादको ने यह तक लिख दिया हैं, ये शशि थरूर के तरफ से हिन्दुस्तानियों के मुह पर जोर दर तमाचा हैं .
ऐसे में सब अपने जगह पर सही सोच रहे हैं, फरक तब पड़ता हैं जब अपने देश के युवा क्या सोचते हैं , ये नेता अपने सगे बाप के नही होते, तो देश के बारे में क्या सोचेंगे. रही बात बयान की तो अपना-अपना नजरिया हैं, अगर बात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल का करे तो जिस तरह से हिंदुस्तान में एक माहौल बना हैं, चाहे वो किसी नियम बदलने का हो या जगह-जगह पर जो दंगे हुए उसकी हो, कुछ कह नहीं सकते क्या हो रहा हैं हिंदुस्तान में.
अगर शशि थरूर ने कहा की हिंदुस्तान "हिन्दू पाकिस्तान" हो जायेगा, तो हमें एक हिन्दुस्तानी नागरिक होने की वजह से गुस्सा और सर्म दोनों आ रहा हैं की इतना जागरूक और बड़ा नेता ऐसा बयान कैसे दे सकता हैं, लेकिन हिंदुस्तान का हर एक जागरूक नागरिक को इसके बारे में सोचना पड़ेगा की आखिर शशि थरूर ने ऐसा क्या देख लिया की हिंदुस्तान "हिन्दू पाकिस्तान" बन जायेया.
अगर बात पाकिस्तान की करे तो पाकिस्तान एक ऐसा देश हैं जहा पर आतंकवाद को खुला समर्थन दिया जाता हैं ,पाकिस्तान में बम का फटना, हिंसा , दंगा ये सब आम बात हैं.
अगर शशि थरूर को लगता हैं की यह सब घटनाये हिंदुस्तान में भी हो रही हैं, तो इसमे गलत क्या हैं अगर पिछले कुछ साल में हिंदुस्तान में जो हुआ उसका अगर व्याख्य किया जाये तो कही न कही हिंदुस्तान भी पाकितान की रहो पर चल परा हैं.
एक सर्वे के अनुसार हिंदुस्तान में हुए साम्प्रदायिक घटनाये
- 2008 में 1000 घटनाये हुए और 187 लोग मारे गये.
- 2009 में 899 घटनाये हुए और 155 लोग मारे गये.
- 2010 में 601 घटनाये हुए और 156 लोग मारे गए .
- 2011 में 560 घटनाये हुए और 81 लोग मारे गए.
- 2012 में 698 घटनाये हुए और 99 लोग मारे गए .
- 2013 में 883 घटनाये हुए और 183 लोग मारे गए .
- 2014 में 764 घटनाये हुए और 75 लोग मारे गए .
- 2015 में 764 घटनाये हुए और 89 लोग मारे गए .
- 2016 में 725 घटनाये हुए और 79 लोग मारे गए .
- 2017 में 622 घटनाये हुए और 121 लोग मारे गए .
कुल मिला के हिंदुस्तान भी परोसी मुल्क के रहो पर चल पड़ा हैं, पुरे हिंदुस्तान को बुरा तो लगा पर एक जिम्मेदार नागरिक होने की वजह से आप को सोचना परेगा की हिंदुस्तान कहा जा रहा हैं.
शशि थरूर ने जो कहा ये पूरी तरह बे बुनियाद और मर्यादा परस्त बयान हैं पर जो ऊपर सर्वे दिया हैं उसको भी दरकिनार नही कर सकते. हिंदुस्तान पुरे हिन्दुसतानियो का हैं न की केवल हिन्दू का.हिंदुस्तान के हर एक नागरिक को मिल कर एक नया हिंदुस्तान का निर्माण करना होगा.
हिंदुस्तान जिंदाबाद !
भारत माता की जय!
भारत माता की जय!
भारत माता की जय!
सोचियेगा जरुर.