मन की शक्ति
मन।ये दो अक्षरों से बना शब्द मन बड़ा ही चमत्कारी है, कुछ भी कर सकता है। समस्त धर्मों के साथ साथ विज्ञान भी मानता है कि मन को साधकर हम संसार का कोई भी सुख प्राप्त कर सकते हैं वो चाहे आर्थिक हो, शारीरिक हो, मानसिक या भौतिक। यह मन की शक्ति ही तो थी जिसने किसी को देवता, किसी को संत, किसी को पैगंबर, किसी को तीर्थकर बना दिया। सारे आविष्कार सारी खोजें इसी मन की शक्ति की देन है। मन के सही इस्तेमाल से कोई भी साधारण से असाधारण बन सकता है।
महात्मा गांधी एक साधारण व्यक्ति थे। मगर अपने मन को साध कर वे विश्व के महानतम व्यक्तित्व हो गए। उनके पास कौन सा धन था। सिपाही या अलादीन का चिराग था। कुछ भी ना होने के बावजूद इन्होंने आजादी की जंग में महानतम काम कर दिखाए। इसी मन की शक्ति की बदौलत।
अमिताभ बच्चन को कौन नहीं जानता। उन्हें कभी उनकी लंबी टांगों और खराब आवाज़ के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। वे अपमानित होते थे, लेकिन मन की शक्ति से उन्होंने अपनी विफलता को सफलता में बदल दिया। ऐसे लाखों उदाहरण है, प्राचीन ग्रंथों में, आविष्कार की दुनिया में, बिजनेस जगत में।
मन की यह शक्ति आप सबके पास है, समान रूप से है, आप मन को शांत कर दुनिया बदल सकते हैं, अपना मुकद्दर बदल सकते हैं।
हमारे पास दो मन है, एक बाहरी मन, दूसरा आंतरिक मन, एक चेतन मन, दूसरा अवचेतन, एक जागृत मन दूसरा अर्ध जागृत मन।
हमारा जागृत मन जब हम जागते हैं तभी काम करता है यह तर्क करता है, डरता है, सोचता है, लेकिन इसकी शक्ति सीमित होती है। लेकिन अर्ध जागृत मन 24 घंटे काम करता है, तर्क नहीं करता है, सोचता नहीं है, सृजन करता है। जागृत मन सपने देखता है, और अर्ध जागृत मन उसे पूरा करता है।
हम अपने पूरे जीवन में केवल 10% जागृत मन से काम करते हैं और अर्ध जागृत मन जिसका पास 90% शक्ति है, हम उसे जान ही नहीं पाते है।
मित्रों। यही अर्ध जागृत मन सफलता के द्वार तक ले जाने वाला साथी है इसकी शक्ति को पहचानिए फिर देखिए आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।
मेरी शुभकामनाएँ आपके साथ हैं
Mind power / faculty
This mind is big miracle,they can do anything. Along with all religions, science also believes that by seeking the mind, we can get any happiness in the world Whether he is financial, physical, mental or physical It was only the power of the mind that made someone to the deity, to someone the saint, to somebody the Prophet, somebody made the pilgrim. All inventions are all the sources of the power of this mind. With the right use of the mind, one can become ordinary from the ordinary.
Mahatma Gandhi was an ordinary person. But by taking his mind, he became the greatest personality in the world. What money did they have? The lamp of a soldier or aladdin was. Despite not having anything, they did great work in the war of independence. Thanks to the power of this mind.
Who does not know Amitabh Bachchan He was once again disqualified for his long legs and poor voice. They were humiliated, but with the power of the mind, they turned their failure into success. There are millions of such examples, in ancient texts, in the world of inventions, in the business world.
This power of mind is with you all, equally, you can calm the mind, change the world, change your mind.
We have two minds, an external mind, another inner mind, one conscious mind, one subconscious, one awakened mind, the second half-awake mind.
Our awakened mind when we awake then only works, it argues, fears, thinks, but its power is limited. But the half-awake mind works 24 hours, does not argue, thinks, creates. The awakened mind dreams, and the half-awake mind fulfills it.
We work only with 10% awake mind in our whole life and the half-aware mind which has 90% power, we do not know it.
Friends This is the half-aware mind which is the companion to the door of success. Identify its power and then no one can stop you from reaching your goal.
My best wishes with you