पश्चिमी राजस्थान का महत्वपूर्ण शहर जोधपुर , जो अपने गौरवमयी इतिहास के लिए जाना जाता हैं | रेगिस्तान के प्रवेश द्वार पर स्थित ये शहर अपनी आन बान शान को आज भी सहेजे हुए हैं |
आइये आज हम जयपुर का भ्रमण करें |
ये हैं गढ़ जोधपुर " मेहरान गढ़ "
मुगल साम्राज्य रहा हो अंग्रेजो का शासन ,जोधपुर का किला सभी के लिए अजेय रहा | इसकी बनावट बहुत आकर्षक हैं | हर वर्ष लाखो की संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते हैं |
ये जसवंत थड़ा हैं | शुद्ध संमरमर से निर्मित ये इमारत जोधपुर के गौरवमय इतिहास की साक्षी हैं | इसके पास एक छोटी सी झील हैं | आप इसको देखोगे तो ये आपको आकर्षित करेगा |
जोधपुर का घंटाघर और मुख्य बाजार | बाजार के कारण हर समय चहल पहल रहती हैं यहां | पर्यटक भी यहां आकर अभिभूत हो जाते हैं |
" छीतर पैलेस " जोधपुरी पत्थर छीतर से बना ये महल बहुत विहंगम दृश्य पैदा करता हैं | इसमें आज भी जोधपुर का राज परिवार रहता हैं | जोधपुर दरबार [राजा ] साहब का अब भी हम जोधपुर वासी बहुत सम्मान करते हैं | वो भी हमारे हर सुख दुःख में हमारे साथ रहते हैं |
मेहरानगढ़ के म्यूजियम में सामंती युग के हथियार आज भी सुरक्षित रखे हुए हैं | इस मयूजिम में बहुत कुछ देखने जैसा हैं |
बात जोधपुर की हो और यहां के मिर्चीबड़े को याद न किया जाये , ये सम्भव ही नहीं हैं | खाने के मामले में हम जोधपुर वासी थोड़े तीखे हैं | मावे की कचोरी, यहां के गुलाब जामुन और जलेबी यदि कोई एक बार खा ले तो जीवन भर नहीं भूल सकता |
हाँ हम जोधपुर वासी जलेबी की तरह टेढ़े हैं , पर बहुत मीठे भी हैं | हमे समझ पाना कठिन हैं, पर प्यार से पेश आओ तो हम अपने जान भी देने को तैयार रहते हैं |
जोधपुर के बारे में ये जानकारी आपको उपयोगी लगी हो और आपको रोमांचित करती हो रो अपवोट जरूर करिये | जोधपुर के बारे में कुछ और जानना चाहते हैं या इस जानकारी पर अपने विचार रखना चाहते हैं तो कमेंट कीजियेगा |
कुछ चित्र साभार google
AAPKA indianculture1