मेरे प्यारे दोस्तों क्या आप लोगो ने कभी फिशिंग की है ? मैं तो कभी कभी यु ही अपने दोस्तों के साथ निकल जाता हूँ फिशिंग करने लेकिन मछली लेके आता नहीं हूँ घर क्यों की इतना ज्यादा होता नहीं है की घर वालो को पुर सके इसलिए अपने दोस्तों को ही दे देता हूँ। मैं तो बस ऐसे ही मजे के लिए जाता हूँ मछली मारना तो बस एक बहाना है। लेकिन दोस्तों इन मछुवारो को देखो ये लोग सुबह से लगे रहते है और शाम में मछली मार के घर वापिस जाते है। आज शाम में दोस्तों के साथ गया हुआ था मैं घूमने के लिए तो वही पे ये नजारा देखा।
और फिर मैंने सोचा इसको कैप्चर करना चाहिए अब आप बताओ मेरी फोटोग्राफी कैसी लगी है आपको। मुझे पक्का यकीन है आपको बहुत पसंद आया होगा ये आज शाम की ही फोटो है जो मैंने ली है मुझे तो बहुत अच्छा लगा है अब आप बताओ कैसा है।