हाय दोस्तो यह हमारी पंद्रहवीं कविता है जो पूज्यनीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चरणों में समर्पित है ।
हे परम पूज्य आपके चरणों में,
मैं कोटि प्रणाम नमन करूँ ।
जिस धरती पर आपने जन्म लिया,
उस धरती को मैं नमन करूँ ।
इस देश के सच्चे भक्त थे आप,
इस भक्ति को मैं नमन करूँ ।
हे परम पूज्य आपके चरणों में,
मैं कोटि प्रणाम नमन करूँ ।
जब जब तिरंगा फहरायेगा ,
तो याद आपकी आयेगी ।
इन यादों को याद करके,
बस आंखें आंसू बहायेंगी ।
आपकी यादों को भी मैं ,
कोटि प्रणाम नमन करूँ ।
मैं सन्दीप सच्चे दिल से ,
आपको श्रद्धांंजलि अर्पण करूँ ।
हे परम पूज्य आपके चरणों में,
मैं कोटि प्रणाम नमन करूँ ।।
Sandeep kumar