अजब निराले काम अनोखे,
मैं संसार के करता हुं,
कुछ लेना हो तो आ जाओ,
मैं सौदे प्यार के करता हुं,
दिल नाम मेरा, कद छोटा पर
दुनिया मुझमें समाई है,
जो झाँक सको तो ढूंढ लो मुझमें,
ईश्वर की परछाई है,
मासूम गुजारिश सुन लो मेरी,
कोई मैल ना मुझमें भरना तुम,
मुहब्बतों के सामानों से,
मुझको सजा के रखना तुम,
मैं खुश रहता हूं तो दीदार,
परवरदिगार के करता हुं,
कुछ लेना हो तो आ जाओ,
मैं सौदे प्यार के करता हुं,
खुशियों के शीतल शरबत से
भरी हुई है दूकान मेरी,
कीमत थोड़ी सी ज्यादा है,
कीमत है एक मुस्कान तेरी,
जैसे उपवन खिल जाता है जब,
कली कोई मुस्काती है,
तुम खुश होते हो तो मुझको,
इक ऊर्जा सी मिल जाती है,
उदासियों को विदा और
स्वागत बहार के करता हुं,
कुछ लेना हो तो आ जाओ,
मैं सौदे प्यार के करता हुं ||