Life
What happens are seven years
In that era, the seven-year-old boy barely took the plank
It was worth going.
From 1924 to 1931, there are seven years.
If you want to get pie from account of pi
Joins -GenesisWorldMarch
MARYA is not even perfect, its only 23 days!
Thus, seven years two months and twenty three days.
Nothing is anything but no.
We see seven years and three months in everybody's life
If you pass away, then nothing really happens, seven years and three
Months
Yes, nothing happens but it has been a storm in so many days.
The foundation of the greatest power of the world was also shaken and the nation.
Was given the form of new social order too.
We also count the days which passed in unconsciousness and even those days
Count the twenty-three years if you have lived in unskilledness.
What happens twenty three years The young man of this age
B.A. Or MA Will be sitting in the classes
But at the age of twenty-three, the enemy is unmanifest and the country
Enough, a page of history was written, history
A page has been!
Swami Vivekananda had done his work at the age of 30,
Mahamandu, at the age of 33 and Maha Purusha Shankaracharya 30
At the age of the year, but he rapidly broke these records and 28
At the age of the year, the tent of his tent also spread and reconciliation.
Also taken.
These were Shaheed Bhagat Singh of Bhagat Singh's sons.
हिंदी अनुवाद
जीवन-झांकी
क्या होते हैं भला सात वर्ष
उस युग में सात वर्ष का बालक मुश्किल से तख्ती लेकर स्कूल
जाने लायक होता था।
1924 से 1931 सात ही वर्ष होते हैं।
हिसाब के पाई से पाई मिलानी हो तो इनमें तीन महीने और
जुड़ते -जनवरीफरवरीमार्च।
मार्य भी पूरा नहींउसके सिर्फ 23 दिन !
इस तरह कुल सात वर्ष दो महीने और तेईस दिन।
कुछ भी नहीकुछ भी तो नहीं।
हम सबके जीवन में सात वर्ष और तीन महीने देखतेदेखते
गुज़र जाते हैं, तो सचमुच कुछ भी तो नही होते सात वर्ष और तीन
महीने।
हां, कुछ नहीं होतेपर वह इतने ही दिनों में तूफान भी हो गया ।
संसार की सबसे बड़ी शक्ति की नींव भी हिला गया और राष्ट्र।
को नई समाज-व्यवस्था का सूत्र भी दे गया।
हम वे दिन भी गिन लें, जो बेहोशी में बीते और वे दिन भी
गिन लें जो बेखुदी में बीते तो तेईस वर्ष होते हैं।
क्या होते हैं तेईस वर्ष। किसी कॉलेज में इस उम्र के नवयुवक
बी.ए. या एमए. की कक्षाओं में बैठे मिलेगे।
पर वह तेईस वर्ष की उम्र में ही दुश्मन को बेहाल और देश को
निहाल कर गया, इतिहास का एक पृष्ट लिख गया, इतिहास का
एक पृष्ठ हो गया है!
स्वामी विवेकानन्द 30 वर्ष की उम्र में अपना काम कर गये थे,
महामानव ईसा 33 वर्ष की उम्र में और महा पुरूष शंकराचार्य 30
वर्ष की उम्र में, पर उसने तेजी से ये रिकार्ड भी तोड़ दिये और 28
वर्ष की उम्र में ही अपने तमाशे का तम्बू फैला भी दिया और समेट।
भी लिया।
ये थे भगत सिंहशहीदों के शहीद भगत सिंह।