केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से अमीर गैस सब्सिडी छोड़ रहे हैं उसी तरह अमीर दलितों को आरक्षण छोड़ देना चाहिए.
अंग्रेजी अखबार टीओआई से बातचीत में चिराग ने कहा कि ‘मैं समाज को किसी भी तरह के जातिवाद से रहित देखना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि आरक्षण छो़ड़ने का फैसला स्वेच्छा से होना चाहिए न कि जोर-जबरदस्ती से. ऐसा हो जाने पर जरूरतमंदों को आरक्षण का लाभ मिल पाएगा. चिराग ने कहा कि मैं समाज को किसी भी तरह के जातिवाद से रहित देखना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि आरक्षण छोड़ने का फैसला स्वेच्छा से होना चाहिए ना कि इस पर कोई जोर जबरदस्ती हो. जरूरत वाले को मिले आरक्षण आरक्षण के मसले पर बयान देते हुए चिराग ने कहा कि ऐसा हो जाने से जरूरत मंदों को आरक्षण का लाभ मिल पायेगा. चिराग पासवान ने कहा कि वह बिहार से आते हैं जहां जातिगत समीकरण हावी रहता है. पासवान ने जाति से मुक्ति वाले प्रश्न के उत्तर में कहा कि मैं जाति से मुक्त समाज का सपना देखता हूं और इसमें यूपी और बिहार बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. मायावती पर साधा निशाना चिराग से यूपी और पंजाब में ओबीसी और दलित नेताओं को बीजेपी द्वारा अध्यक्ष बनाने के सवाल पर चिराग ने कहा कि यह अच्छी बात है कि बीजेपी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है.
Credit Source - http://www.apnanawada.in/mp-chirag-says-rich-dalit-must-give-up-reservation/