पहले बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड में अपनी काबिलियत के दम पर पहचान बनाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का मिस वर्ल्ड से एक्ट्रेस बनने का यह सफर शानदार रहा है। बचपन में सीधी-सादी और मेकअप-फ़ैशन से दूर रहने वाली प्रियंका को शायद पता नहीं था कि एक दिन पूरी दुनिया इनके फ़ैशन सेन्स की दीवानी हो जाएगी। इन दिनों वह अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में है। आज उनके जन्मदिन पर हम लाए हैं उनसे जुड़े कुछ खास तथ्य-
🔶 प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 जमशेदपुर में हुआ था, लेकिन वह बरेली को अपना असली घर समझती हैं। उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे। कुछ साल तक वह पढ़ाई के लिए अमेरिका में अपनी चाची के साथ रही।
🔶 बोस्टन में रहने के दौरान प्रियंका किसी कैफेटेरिया में नहीं जाती थीं, उन्हें लाइन में लगना, पेमेंट करना और खाने का ढंग नहीं आता था। उन्होंने खुद कहा था कि वहां तीन साल तक वो वेंडिंग मशीन से चिप्स खरीदती थीं और टॉयलेट में बैठकर खाती थीं।
🔶 उस दौरान प्रियंका नस्लभेदी टिप्पणी का भी शिकार हो चुकी हैं। उस वक्त उन्हें कुछ लोग 'ब्राउनी' कहकर बुलाते थे। प्रियंका माडलिंग से पहले इंजीनयरिंग करना चाहती थी।
🔶 प्रियंका को उनके दोस्त और परिवारवाले सनशाइन और मिमि कहकर बुलाते हैं। उन्हें जंक फूड, फ्रेंच फ्राइज, और पिज्जा बहुत पसंद है। उन्हें मिठाई और टॉफियां भी बहुत पसंद हैं। अचार के साथ खिचड़ी प्रियंका का फेवरेट फूड है।
🔶 प्रियंका बॉलीवुड में 'हमराज' फिल्म से डेब्यू करने वाली थी, लेकिन उनकी जगह अमीषा पटेल को फिल्म में लिया गया क्योंकि अमीषा की फिल्म 'कहो ना प्यार है' रिलीज हुई थी और लोगों में उनका क्रेज काफी था।
🔶 बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं प्रियंका चोपड़ा स्क्रीन पर पहली बार तमिल फिल्म 'थमिजहन' में नजर आई थीं जिसमें उनके अपोजिट थालापथी विजय थे।
🔶 मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले प्रियंका चोपड़ा दलेर मेहंदी के एक गाने में नजर आई थीं। उस वक्त वह 17 साल की थी। गाने के बोल थे 'सजन मेरे सतरंगिया' है।
🔶 प्रियंका चोपड़ा पहली ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्हें 'फोर्ब्स' मैग्जीन में सबसे ज्यादा कमाने वाले स्टार्स में जगह मिली थी। ऐसा 'क्वांटिको' सीरियल के बाद हुआ। प्रियंका कारों की शौकीन हैं और पॉर्श केयेन, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और मर्सिडीज एस क्लास की मालकिन हैं।
🔶 जानकारी के मुताबिक प्रियंका हर महीने करीब 80 हजार रुपए अपनी स्किन की देखभाल पर खर्च करती हैं। इसके साथ ही 38 हजार रुपए के करीब मेकअप और बालों पर खर्च करती हैं।
🔶 प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क के प्लश अपार्टमेंट में एक घर खरीदा है। प्रियंका का ये घर इतना खूबसूरत है कि हर कोई इसे देख कर दंग है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने प्रियंका के इस नए घर की तस्वीरें शेयर की थीं।