करवा चौथ की तैयारी शुरू हो गई है। महिलाएं इस दिन खुद को खास दिखाने के लिए पार्लस में स्पेशल पैकेज ले रहीं हैं।
भोपाल। अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिए व्रत और पूजा का त्योहार करवाचौथ हर विवाहित महिला के लिए काफी खास होता है। ऐसे में इस त्योहार पर जितना महत्व व्रत के विधि-विधानों का होता है, उतना ही उत्साह संजने-संवरने का भी होता है।
अगर आप भी करवाचौथ की रात परफेक्ट दिखना चाहती हैं तो हम आपको भोपाल की ब्यूटी एक्सपर्ट निशा बवेजा और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रत्ना पाठक के बताए कुछ ऐसे खास उपायों की जानकारी दे रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने लुक्स को और खूबसूरत बना सकती हैं।
खुद को दें स्पेशल लुक
खास मौके पर आपका लुक भी कुछ खास होना चाहिए। इसके लिए आप अपनी पसंद और पर्सनेलिटी के अनुसार खुद को तन तरह का लुक दे सकती हैं- विंटेज लुक, राधा लुक और कन्टम्प्रेरी लुक।
विंटेज लुक- विंटेज या रेट्रो लुक है 60 से 70 दशक की अभिनेत्रियों का लुक जिसमें आंखों पर लंबा लाइनर, गोल बड़ी बिंदी और बालों में बड़ा सा जूड़ा लगा होता था।
राधा लुक- इसमें पूरे रीति-रिवाज के अनुसार श्रृंगार को तवज्जो देते हैं। इसमें हेवी मेकअप के साथ-साथ गोल बिंदी, छोटी-छोटी बिंदियां व नग, गजरों से सजी चोटी में लुक पूरी तरह ट्रैडिशनल दिखता है।
कन्टम्प्रेरी लुक- यह लुक आजकल लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें महिलाएं पारंपरिक नहीं बलिक इंडो-वेस्टर्न लुक में खुद को कैरी करती हैं।